5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फार्म भरने का आज अंतिम दिन

हार्ड कॉपी जमा कराने उमडे विद्यार्थी, एसडी कॉलेज : चार-चार काउन्टरों पर रही व्यवस्था
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ब्यावर

•

image

Sunil Kumar Jain

•

Updated: 17 Dec 2019, 11:15 PM IST

फार्म भरने का आज अंतिम दिन

फार्म भरने का आज अंतिम दिन


ब्यावर. महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा के लिए अॅानलाइन फार्म भरने की बुधवार को अन्तिम तिथि है। एेसे में हॉर्ड कॉपी जमा कराने के लिए मंगलवार को सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों की खासी भीड़ रही। चार काउन्टर हॉर्ड कॉपी जांच व चार काउन्टर हार्ड कॉपी जमा कराने के लिए लगाए गए। महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय की स्नातक व स्नातकोत्तर की २०१९-२०२० परीक्षा के लिए फार्म जमा कराने का कार्य ऑनलाइन हो रहा है। इसकी अन्तिम तिथि बुधवार है। लेकिन हार्ड कॉपी कॉलेज में जमा करानी है। इसके लिए विद्यार्थियों की कतार सुबह से ही कॉलेज में लगना शुरू हो गई। दोपहर तक कतार बढ़ती गई। आवेदन फार्म की जांच का काम सीके सोनी, राजेश भंवरिया, दीपक जोरम, कैलाश यादव ने किया। विद्यार्थियों की संख्या ज्यादा होने के कारण कई विद्यार्थियों को वापस लौटना पड़ा।

बाद में भी जमा होगी हार्ड कॉपी
विद्यार्थियों की भीड़ को देखते हुए महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों को परेशान नहीं होने की सलाह दी है। महाविद्यालय के प्रो. जलालुददीन काठात ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन फार्म जमा कराने की अन्तिम तिथि बुधवार है लेकिन हॉर्ड कॉपी चार पांच दिन बाद तक भी महाविद्यालय में जमा कराई जा सकती है। इसके लिए विद्यार्थियों को परेशान होकर कतार में लगने की जरूरत नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

ब्यावर

राजस्थान न्यूज़