3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रैली से दी निरोग रहने की सीख

रैली से दी निरोग रहने की सीख
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ब्यावर

•

image

Bhagwat Dayal Singh

•

Updated: 22 Dec 2019, 5:25 PM IST

रैली से दी निरोग रहने की सीख

रैली से दी निरोग रहने की सीख

ब्यावर. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नूंद्री मालदेव में पंचायत के अधीन विद्यालयों के शिक्षकों की ओर से रन फॉर निरोगी राजस्थान रैली का आयोजन किया गया। जिसका प्रतिनिधित्व सरपंच काना राम गुर्जर ने किया। एस एम सी के पूर्व अध्यक्ष दलवीर सिंह व बलवीर सिंह तथा प्रधानाचार्या ज्योति सोमानीकी ओर से स्वस्थ रहने के लिए दिनचर्या में परिवर्तन करने की सलाह दी गई। मंच संचालन बहादुर सिंह ने किया। कार्यक्रम में चन्द्र प्रकाश पारवानी , गोपाल सिंह , गोपाल सिंह रावत, भगवान सिंह ठेकेदार रामावतार कुमावत, हिम्मत सिंह, जयश्री जैन, भारती बोडाना आदि मौजूद रहे।

पदावत अध्यक्ष
ब्यावर. कुन्दन नगर विकास समिति के चुनाव व पार्षछ अभिनन्दन समारोह मेवाड़ी गेट बाहर हुआ। इसमें वार्ड ४९ की पार्षद सुशीलादेवी प्रजापत सहित पूर्व पार्षद राधेश्याम प्रजापत, अमित प्रजापत का स्वागत किया गया। समिति के संरक्षक नेमीचन्ल्द कोइारी की ओर से चुनाव सम्पन्न कराए गए। जिसमें पप्पू पदावत को अध्यक्ष, प्रकाशचन्द तातेड़ को उपाध्यक्ष, सुनील बोहरा को मंत्री, गौतमचन्द बोहरा को संगठनमंत्री, पदमचन्द सांड को कोषाध्यक्ष चुना गया।

निवेशकांें को मिले भुगतान
ब्यावर. निवेशक सुरक्षा समिति के संयोजक हेमचन्द आर्य ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकरी कॉ-ऑपरेटिव सोसायटी में जमा राशि का भुगतान निवेशकों को करने की मंाग की है।

ट्रेकसूट बांटे
ब्यावर. जमालपुरा स्थित गंगा मैया मन्दिर प्रांगण में रविवार को राष्ट्रीय शोषित परिषद के प्रदेश अध्यक्ष बीरम राम भट्ट, उपाध्यक्ष कमल किशोर व रेगर सामज के अध्यक्ष कैलाश खोरवाल के तत्वावधान में रेगर समाज के जरूरतमंद ३५ बच्चों को ट्रेक सूट का वितरण किया गया।

सोलंकी अध्यक्ष
ब्यावर. प्रान्तीय राजपूत महासभा के अध्यक्ष पद पर भवानीसिंह सोलंकी निर्विरोध चुने गए। चुनाव समिति के गोपालसिंह चौहान, जगदीशसिंह शेखावत, राजेन्द्रसिंह चौहान ने पद व गोपनियता की शपथ दिलाई। पूर्व अध्यक्ष नन्दकिशोरसिंह चौहान ने आभार जताया।

बड़ी खबरें

View All

ब्यावर

राजस्थान न्यूज़