राजस्थान पुलिस और आरएसी बल ही रहेंगे तैनात : राजस्थान होमगार्ड और बोर्डर होमगार्ड नियोजित करने की कवायद शुरू की गई थी। वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त नहीं होने के कारण इनके स्थान पर राजस्थान पुलिस एवं आरएसी बल ही उपलब्ध कराए जाने का निर्णय लिया गया। प्रशासन, कानून व्यवस्था के महानिदेशक पुलिस एम.एल. लाठर ने यह आदेश दे दिए है। यथावत रहेगी पहले की ड्यूटी :पंचायत आम चनुाव में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए 13 जनवरी से चुनाव ड्यूटी लगाई जानी थी, लेकिन सरकार की ओर से वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति नहीं मिलने से सभी होमगार्डस सदस्यों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त कर दिया गया है। चुनावी ड्यूटी की कवायद से पूर्व जिन होमगार्डस जिन एजेंसियों, कार्यालयों, रात्रि गश्त एवं यातायात में ड्यूटी लगाई गई थी वो यथावत रहेगी।