ब्यावर. परीक्षा के नजदीक आते ही या फिर परीक्षा कक्ष में पेपर देते समय किसी ना किसी छात्र-छात्रा में घबराहट या व्याकुलता की शिकायतें सामने आना आम बात सी हो गई है। छात्र छात्राओं में बढ़ती इस समस्या को रोकने के लिए अब शिक्षा विभाग ने पहल की है। ताकि छात्र-छात्राएं अपनी परीक्षा की तैयारियां बिना घबराहट या व्याकुलता से कर सके और सुकू न से परीक्षा दे सके।परीक्षा के दिनों में विद्यार्थियों में किसी प्रकार से घबराहट या व्याकुलता नहीं हो और विद्यार्थी अपनी एकाग्रता से तैयार कर अच्छी तरह से परीक्षा दे। इसके लिए प्रदेश भर के शिक्षाविदें से राय ली जाएगी। शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी भी कर ली है और जयपुर में होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा भी तय कर ली है।