15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब 15 दिन नहीं कर सकेंगे शटल में यात्रा

ट्रेक दोहरीकरण का काम शुरु, रेल सेवाएं रहेगी प्रभावितट्रेक दोहरीकरण के चलते लिया ब्लॉक, ट्रेन रही स्टेशन पर खड़ी, यात्री हुए प्रभावित
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ब्यावर

•

image

Bhagwat Dayal Singh

•

Updated: 12 Feb 2020, 2:21 PM IST

अब 15 दिन नहीं कर सकेंगे शटल में यात्रा

अब 15 दिन नहीं कर सकेंगे शटल में यात्रा

ब्यावर. बांगड़ ग्राम से अमरपुरा के बीच ट्रेक दोहरी करण का काम शुरु हो गए। इसके चलते आगामी दिनों मे ट्रेन सेवाएं बाधित रहेगी। शटल सेवा को फिलहाल बंद कर दिया गया है। दोहरीकरण के कार्य के दौरान जयपुर-अहमदाबाद व रानी खेत की सेवाए भी प्रभावित रहेगी। मंगलवार को दोहरीकरण के चलते ब्लॉक लिया गया। इस चलते करीब दो घंटे तक जोधपुर-इंदौर ट्रेन करीब दो घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही। इस दौरान यात्री परेशान होते रहे। बांगडग़्राम से ब्यावर, अमरपुरा व सेंदड़ा तक ट्रेक दोहरीकरण का काम शुरु हो गया। इस कार्य के चलते मंगलवार को ब्लॉक लिया गया। इस दौरान गुजरने वाली ट्रेन को स्टेशन पर खड़ा रखा गया। इस दौरान यात्री खासे परेशान रहे। करीब दो घंटे तक यात्री ब्लॉक खुलने का इंतजार करते रहे। इस दौरान प्लेटफार्म पर बैठकर इंतजार करते नजर आए। ट्रेक दोहरीकरण का काम आगामी २८ फरवरी तक चलेगा। तब तक काम करने के दौरान ब्लॉक लिया जाएगा। जयपुर-बांद्रा पहुंची देरी से...जयपुर-बांद्रा ट्रेन भी स्टेशन पर करीब तीन घंटे देरी से पहुंची। इस दौरान यहां पर ब्लॉक लेने के कारण ट्रेन खड़ी रही। इससे लम्बी दूरी वाले यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। छोटे बच्चे भी खासे परेशान नजर आए। स्टेशन पर चल रहे काम के बाद यहां पर सुविधाओं में इजाफा होगा। स्टेशन ए श्रेणी में शामिल होने के साथ अन्य सुविधाएं मिलने लगेगी।