26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बसें मिली तो स्टाफ की कमी

ब्यावर आगार : 29 चालक एवं 26 परिचालक के पद चल रहे है रिक्त, रिक्त पदों के कारण संचालन में आएगी परेशानी, बुकिंग का संचालन दिया एजेंट को, रात्रि में एक ही कर्मचारी के भरोसे संचालित रहती है बुकिंग व पूछताछ काउंटरब्यावर.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ब्यावर

•

image

Bhagwat Dayal Singh

•

Updated: 29 Feb 2020, 12:20 PM IST

बसें मिली तो स्टाफ की कमी

बसें मिली तो स्टाफ की कमी

ब्यावर आगार को छह बसें नहीं मिली है। इनमें से तीन बसें आ चुकी है। जबकि तीन बसें और आनी है। इन बसों के आने के बाद बसों की संख्या 81 हो जाएगी। इन बसों के संचालन के लिए चालकों व परिचालकों की संख्या कम होने से परेशानी आएगी। कर्मचारियों की कमी के चलते बुकिंग विंडो को भी एजेंट को दे दी गई है। जबकि मुख्य बस स्टैंड पर भी रात्रि के समय एक ही कर्मचारी पूछताछ व बुकिंग विंडो का काम संभाल रहे है।ब्यावर आगार को हाल हीं में छह नई बसे स्वीकृत हुई है। इनमें से तीन बसे आ चुकी है। इनका रुट पर संचालन शुरु हो चुका है। जबकि तीन बसों की पंजीयन संबंधी प्रक्रिया चल रही है। इन बसों के नियत समयानुरुप संचालन के लिए चालक व परिचालकों की कमी है। इसके कारण कई बार बसे निरस्त करनी पड़ती है। ब्यावर आगार में 29 चालक एवं 26 परिचाललक के पद रिक्त चल रहे है। चालक के 133 एवं परिचालक के 131 पद स्वीकृत है। चालक व परिचालक की कमी के कारण कई बार परेशानी होती है। चालकों व परिचालकों को साप्ताहिक अवकाश को लेकर भी परेशानी बनी रहती है।

78 शिडयूल में 81 बसें

ब्यावर आगार की 78 शिडयूल में 81 बसों का संचालन होता है। इनमें 39 बसें निगम की है। 45 बसें अनुबंध की संचालित हो रही है। इसमें 25 ब्ल्यू लाइन बसें भी शामिल है। इनमें तीन बसों का काम करवाया जाना है। इन बसों का अगले माह बॉडी का काम होना है। जबकि छह बसें कंडम है। इन बसों में से तीन बसों का संचालन अगले माह से बंद हो जाएगा।

एजेंट भरोसे बुकिंग व्यवस्था

ब्यावर आगार से जुड़े बर, रायपुर, निमाज, मसूदा, बिजयनगर, भीम में बुकिंग पर कर्मचारियों की कमी के चलते एजेंट लगाए गए है। इन बस स्टैंड पर बुकिंग का काम एजेंट संभाल रहे है। कर्मचारियों की कमी के चलते मुख्य बस स्टैंड पर रात्रि के समय बुकिंग विंडो एवं पूछताछ कांउटर पर एक ही कर्मचारी रहता है। शेष काउंटर बंद रहते है।

इनका कहना है...

आगार को छह नई बसें मिली है। इनमें तीन बसें आ चुकी है। इनमें दो का संचालन जयपुर-बडौदा एवं एक का संचालन जयपुर-उदयपुर किया जा रहा है। चालक के 29 एवं परिचालक के 26 पद रिक्त चल रहे है। बसों का संचालन में कोई परेशानी नहीं हो। इसको लेकर पूरे प्रयास रहते है।

-रघुराजसिंह राजावत, मुख्य प्रबंधक, ब्यावर आगार

बड़ी खबरें

View All

ब्यावर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग