26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सबको हैं अनुमति, एक भी नहीं अवैध?

नगर परिषद : शहर में अवैध निर्माण का मामला : लगातार आ रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने की जांच, प्रारम्भिक पड़ताल में सामने आया कि अधिकांश को मिल रखी है अनुमति, कर दी राशि जमा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ब्यावर

•

image

Bhagwat Dayal Singh

•

Updated: 29 Feb 2020, 12:42 PM IST

सबको हैं अनुमति, एक भी नहीं अवैध?

सबको हैं अनुमति, एक भी नहीं अवैध?

ब्यावर. शहर में हो रहे निर्माण को लेकर आ रही शिकायतों के बाद नगर परिषद प्रशासन ने पड़ताल शुरु की तो पता चला कि इनमें से अधिकांश को परिषद ने अनुमति दे रखी है। यह अनुमति पूर्व में दी गई। जबकि शिकायतों वाले अधिकांश निर्माण नियमों के अनुरुप नहीं बन रहे है। नगर परिषद प्रशासन ने अब इन मामलों को लेकर फाइलों के बारे में जानकारी मांगी है। शहर में करीब बीस से अधिक निर्माण के नियम विरुद्ध निर्माण किए जाने की शिकायतें पार्षदों व अन्य लोगों ने नगर परिषद प्रशासन को की। इसके बाद नगर परिषद प्रशासन ने संबंधित शाखा से इस संबंध में जानकारी ली तो प्रारम्भिक तौर पर सामने आया है कि जिन अवैध निर्माण की शिकायतें की जा रही है। उनको अनुमति दी गई है। निर्माण अनुमति के अनुरुप निर्माण हो रहा है या नहीं इसकी जांच करने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। आवासीय अनुमति, व्यावसायिक निर्माणअवैध निर्माण को लेकर आई शिकायतों की जांच की तो पता चला कि आवासीय निर्माण की स्वीकृति ली गई। वहां पर व्यावसायिक निर्माण किया जा रहा है। ऐसे निर्माण वालों को नगर परिषद प्रशासन नोटिस देने की तैयारी कर रहे है।

इनका कहना है...
व्यावसायिक निर्माण की स्वीकृति नहीं दी गई है। कुछ ने आवासीय निर्माण की अनुमति लेकर व्यावसायिक निर्माण कर रहे है। अनुमति के अनुरुप नहीं हो रहे निर्माण गलत है।
-कपिल गोरा, कनिष्ठ अभियंता, नगर परिषद

अवैध निर्माण को लेकर अब तक मेरे पास किसी प्रकार की लिखित शिकायत पहुंची ही नहीं है। अवैध निर्माण को लेकर जो जानकारी सामने आई। उनके बारे में संबंधित से जानकारी चाही गई लेकिन अब तक उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई है।
-चिराग गोयल, सहायक अभियंता, नगर परिषद

अवैध निर्माण को लेकर जो शिकायतें सामने आई है। इनकी प्रारम्भिक तौर पर जानकारी ली तो इन्हें पूर्व में ही अनुमति देने की संबंधित ने जानकारी दी है। यह अनुमति नियमानुसार है या नहीं, इनकी पुन: जांच करवा दी जाएगी।
-शमीम, आयुक्त, नगर परिषद

बड़ी खबरें

View All

ब्यावर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग