26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विद्यार्थियों की खर्ची पर सरकार की नजर

-आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा ने महाविद्यालय प्रशासन से मांगा प्रस्ताव-22 बीघा जमीन का मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ब्यावर

•

image

Bhagwat Dayal Singh

•

Updated: 29 Feb 2020, 1:09 PM IST

विद्यार्थियों की खर्ची पर सरकार की नजर

विद्यार्थियों की खर्ची पर सरकार की नजर

ब्यावर. सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय की सालों से खाली पड़ी 22 बीघा जमीन के चारदिवारी निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने छात्रनिधि कोष से चारदिवारी निर्माण के लिए प्रस्ताव मांगे है। इस राशि से चारदिवारी का निर्माण कराया जाएगा। करीब 70 साल से चारदिवारी निर्माण के लिए बजट की मांग की जा रही है। बजट नहीं मिलने पर आखिरकार जमीन पर हो रहे अतिक्रमण को रोकने के लिए यह कदम उठाना ही अंतिम विकल्प बचा।
महाविद्यालय की जमीन पर चारदिवारी निर्माण के लिए आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा ने महाविद्यालय प्रशासन को पत्र लिखकर इसका प्रस्ताव बनाकर भिजवाने के निर्देश दिए है। इसका निर्माण छात्र निधि कोष व महाविद्यालय विकास समिति के कोष से करवाया जाएगा। इस प्रस्ताव को हर झंडी मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरु होगी। सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय की जोधपुर लिंक रोड के पास ही करीब 22 बीघा जमीन पड़ी है। इस जमीन का लम्बे समय से उपयोग नहीं होने से कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर दिया था। महाविद्यालय प्रशासन ने गत दिनों इसकी जेसीबी से सफाई करवाई। तहसील प्रशासन को मौके पर नाप चौख करवाया। इसके बाद महाविद्यालय प्रशासन ने उपमुख्यमंत्री सचिन पायलेट एवं आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा को पत्र लिखकर चारदिवारी निर्माण करवाए जाने की मांग की। इस मामले को लेकर महाविद्यालय के प्रोफेसर जलालुद्दीन काठात ने जनसुनवाई में भी रखा। इसके बाद आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा ने महाविद्यालय प्रशासन को पत्र लिखा। इसमें 22 बीघा जमीन की चारदिवारी का निर्माण करवाने के लिए प्रस्ताव बनाकर भिजवाने के निर्देश दिए है। इसका निर्माण छात्र निधि कोष व महाविद्यालय विकास समिति से करवाए जाने के अनुमति दी है। हटवाया अतिक्रमण, करवाई सफाईसनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय प्रशासन ने इस 22 बीघा जमीन में हो रखे अतिक्रमण को जेसीबी से हटवाया एवं सफाई करवाई थी। लम्बे समय से बेकार पड़ी होने से कुछ लोगों ने इस जमीन की ओर चबूतरे का निर्माण कर लिया था। महाविद्यालय प्रशासन ने इसकी सफाई करवाई थी।

बड़ी खबरें

View All

ब्यावर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग