scriptनहीं रखेंगे सफाई तो कैसे जीतेंगे संक्रमण से जंग | beawar | Patrika News

नहीं रखेंगे सफाई तो कैसे जीतेंगे संक्रमण से जंग

locationब्यावरPublished: Mar 18, 2020 12:40:12 pm

Submitted by:

Bhagwat

संभागीय आयुक्त साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश, नहीं दे रहा है प्रशासन ध्यान-सफाई कर्मचारियों ने भी उठाई सुरक्षा उपकरणों की मांग

नहीं रखेंगे सफाई तो कैसे जीतेंगे संक्रमण से जंग

नहीं रखेंगे सफाई तो कैसे जीतेंगे संक्रमण से जंग

ब्यावर. कोरोना वायरस को लेकर प्रशासन अलर्ट है। इसको लेकर जागरुकता फैला रहे है। अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड के अलावा अतिरिक्त वार्ड बनाया गया है। विशेष टीम का गठन किया गया है। डोर टू डोर जाकर इसके बारे में लोगों को जागरुक किया जा रहा है। जबकि शहर में जगह-जगह जमा कचरे के ढेर को हटाने की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कचरा डिपो से समय पर कचरा नहीं उठाया जा रहा है। अस्पताल परिसर में सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाएं जा रहे है। शहर में जगह-जगह अस्थाई कचरा डिपो बना रखे है। इन कचरा डिपो से प्रतिदिन कचरा नहीं उठाया जा रहा है। इसके चलते जगह-जगह कचरे के ढेर लग जाते है। यह हवा चलने के साथ ही उड़कर घरों तक पहुंच रहे है। इसमें संक्रमित कचरा होने पर संक्रमण फैलने की संभावना बढ़ जाती है। लाखों खर्चे पर भी नहीं रखरखावनगर परिषद की ओर से अस्थाई कचरा डिपो पर के चारों ओर चारदिवारी का निर्माण कराया। इस चारदिवारी के साथ ही दरवाजा लगाया गया। ताकि अस्थाई कचरा डिपो का कचरा नहीं फैले। इसमें मवेशियों के प्रवेश नहीं कर पाए। ताकि कचरा बाहर नहीं जा सके। इससे क्षेत्र में गंदगी नहीं फैले। लाखों रुपए खर्च किए जाने के बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। दरवाजा खुला ही रहता है। कचरा चारों ओर फैल रहा है। इन पर आवारा जानवरों का जमघट लगा रहता है। जो संक्रमण को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के कारणों में शामिल है।
साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए

जिले के प्रभारी शासन सचिव भवानी सिंह देथा ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में प्रशासनिक एवं चिकित्सा अधिकारियों की बैठक ली। इसमें कोरोना वायरस के सक्रमण की रोकथाम के लिए किए जा रहे उपायों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति इस रोग का पाया जाए तो तत्काल चिकित्सालयों में उसकी स्क्रीनिंग की व्यवस्था कर आईसोलेशन वार्ड में रखा जाए। साथ ही शहर में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके बावजूद स्थानीय स्तर पर सफाई को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हालात यह है कि कचरा डिपो पर चारों ओर कचरा फैल रहा है। जो संक्रमण का कारण बन सकते है।
सफाई कर्मचारियों को मिले सुरक्षा

अखिल राजस्थान सफाई मजदूर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष बृजराज डुलगच ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ज्ञापन भेजा। इसमें बताया कि विश्व भर में कोरोना वायरस का प्रकोप फैल रहा है। विदेशों में सफाई कर्मचारियों को सारी सुविधा दी जा रही है। यहां पर कर्मचारी हाथों से कचरा उठाते है। जबकि सेनेटाइजर एवं संक्रमित कचरा भी सफाई कर्मचारी उठाते है। इससे सफाई कर्मचारियों के भी संक्रमित होने की आशंका बनी है। ऐसे में सफाई कर्मचारियों को भी संक्रमित कचरे से सुरक्षा व बचाव के लिए समुचित संसाधन उपलब्ध करवाए जाएं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो