30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

crime news: मोटर साइकिल चुराकर करते थे यह काम

तीन आरोपित गिरफ्तार, 15 मोटरसाइकिल जब्त
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ब्यावर

•

image

Tarun Kashyap

•

Updated: 22 Aug 2019, 9:32 PM IST

crime news:

crime news: मोटर साइकिल चुराकर करते थे यह काम

ब्यावर। शहर व आसपास के क्षेत्र में लम्बे समय से हो रही वाहन चोरी के मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चुराई गई मोटर साइकिल भी जब्त की हैं। गिरफ्तार आरोपित चुराए गए वाहनों को काट कर पुर्जा-पुर्जा कर बेच देते थे। सिटी थानाधिकारी रमेंद्र सिंह ने बताया कि जिला पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के दौरान रूपनगर, ब्यावर निवासी अजमत खान व शौकीन उर्फ मजी व बैरवा नगर निवासी मुकेश उर्फ मुकुल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से १५ चुराए गए वाहन जब्त किए गए। साथ ही वाहनों को काटने में प्रयोग में लिए जाने वाले कटर व अन्य औजार भी जब्त किए। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपितों ने पुलिस को बताया कि वो वाहन चुराकर उनको काटकर बेच देते हैं। आरोपितों के खिलाफ लूट, चोरी व नकबजनी के कई प्रकरण दर्ज हैं। तीनों से कड़ाई से पूछताछ जारी है। उनसे शहर में पूर्व में हुई चोरी की कई वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। गिरफ्तार किए गए तीन शातिरों में से दो कम उम्र के हैं। बिना मेहनत कमाई और मौज शौक के लिए पैसों की जरूरत ने इनको मात्र१८-१९ साल की उम्र में अपराध के दलदल में उतरने को मजबूर कर दिया। पुलिस इनसे अपराध की राह पर धकेलने वाले अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

ब्यावर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग