
मददगार बनकर आई और धोखे से जेवर लेकर हो गई फरार
ब्यावर (अजमेर). राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय के मातृ शिशु इकाई में भर्ती एक महिला रोगी लूट का शिकार हो गई। एक अनजान युवती ने अपने को अस्पताल का स्टाफ बताकर वारदात को अंजाम दिया। ठग युवती ने भर्ती महिला को उसके जेवर सास को देने का झांसा दिया। इस दौरान नजरें चुराकर युवकी जेवर लेकर फरार हो गई। सीसीटीवी में पूरा घटनाक्रम कैद हो गया है। पुलिस आरोपित महिला की तलाश कर रही है।
शहर थाना पुलिस के अनुसार रूपाहेली कला निवासी पारसीदेवी को गुरुवार को मातृ-शिशु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को पारसीदेवी अस्पताल में बैठी थी। इस दौरान एक युवती उसके पास आई। उनसे बातचीत करने लगी।
महिला ने स्वयं को अस्पताल का स्टाफ बताया। वह महिला बार-बार लेबर रूम के अंदर आ-जा रही थी। ऐसे में उसे विश्वास हो गया कि युवती अस्पताल का स्टाफ ही है। कुछ देर बाद युवती ने महिला से आकर कहा कि उन्हें चेकअप के लिए वार्ड में ले जाएंगे। ऐसे में जेवर खोलकर सास को दे दो। भर्ती महिला उस युवती के झांसे में आ गई।
महिला ने सोने के कान के झूमर एवं आधा किलो चांदी का कंदोरा उतारकर उस युवती को देकर कहा कि उनकी सास को दे दो। युवती यह जेवर लेकर रवाना हो गई। बाद में पता चला कि जेवर ले जाने वाली महिला अस्पताल की स्टाफ नहीं है। इसकी भनक लगते ही भर्ती महिला के परिजनं ने इसकी शिकायत अस्पताल प्रशासन से की। मामले की जानकारी मिलने पर शहर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची।
सीसीटीवी में कैद हुआ मामला
अस्पताल से स्टाफ बनकर जेवर पार करने का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया। इस आधार पुलिस महिला की जांच करने में जुटी है। इसमें महिला आते-जाते हुए, वहां पर महिलाओं से बातचीत करते हुए नजर आ रही है।
डॉ.विद्या सक्सैना, प्रभारी, मातृ-शिशु चिकित्सालय के अनुसार लेबर रूम में गर्भवती महिला के अटेंडेंट आते रहते हैं। प्रयास भी रहता है कि ज्यादा महिलाएं लेबर रूम में नहीं आए। फिर भी महिलाएं अंदर आ जाती है। स्टाफ कभी भी जेवर नहीं मांगत। जो जेवर लेकर गई वह अटेंडेंट बनकर आई होगी। स्टाफ बनकर आने की कोई जानकारी नहीं है।
कैलाशचन्द्र, एसआई, शहर थाना पुलिस के अनुसार एक तोला सोने के झूमर व आधा किलो चांदी के कंदौरा झांसा देकर चुराने की शिकायत आई है। इस मामले में भर्ती महिला से जानकारी ली है। स्टाफ से भी जानकारी जुटाई है। मामले की जांच की जा रही है।
Published on:
15 Jun 2019 02:37 am
बड़ी खबरें
View Allब्यावर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
