1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जनप्रतिनिधियों से होगा गुलाल युद्ध, सौपेंगे फरमान

बादशाह मेला , अनुमति निरस्त होने के बाद बदला कार्यक्रम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ब्यावर

•

image

Narendra Singh Shekhawat

•

Updated: 9 Mar 2020, 2:38 AM IST

जनप्रतिनिधियों से होगा गुलाल युद्ध, सौपेंगे फरमान

जनप्रतिनिधियों से होगा गुलाल युद्ध, सौपेंगे फरमान

ब्यावर (अजमेर).

शहर का एेतिहासिक बादशाह मेला का आयोजन 11 मार्च को होगा। मेला समिति की ओर से तैयारियों को अंतिम रुप दिया गया है। इस बार बादशाह की सवारी उपखंड कार्यालय नहीं जाएगी। बादशाह की सवारी नगर परिषद मार्ग स्थित लायंस गार्डन जाएगा। यहां पर जनप्रतिनिधियों के साथ बादशाह का गुलाल युद्ध होगा। बादशाह की ओर से जनप्रतिनिधियों को ही फरमान दिया जाएगा। हर साल आयोजित होने वाले बादशाह की सवारी भैरुजी के खेजड़े से शुरु होती है। उपखंड कार्यालय पहुंचती है। जहां पर उपखंड प्रशासन एवं बादशाह के बीच गुलाल युद्ध होता है। इस बार यह परम्परा बदलेगी। इस बाद बादशाह की सवार लायंस गार्डन पर पहुंचेगी। जहां पर जनप्रतिनिधि बादशाह की सवारी की अगवानी करेंगे।

मेला समिति ने की तैयारियां पूरी

बादशाह मेले का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। मेला संयोजक भरत कुमार मंगल ने बताया कि आयोजन समिति की ओर से 170वें बादशाह मेले का आयोजन किया जाएगा। 11 मार्च को आयोजित होने वाले बादशाह मेले की मेला समिति ने तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। समाज अध्यक्ष निर्मल बंसल ने बताया कि 11 मार्च को प्रात: 9.15 बजे बंशी भवन में बैठक होगी। इसके पश्चात समिति की ओर से पूरे बाजार में ठंडाई वितरित की जाएगी। बादशाह की सवारी दोपहर 3.15 बजे भेरुजी खेजड़ी से प्रारंभ होकर एकता सर्किल महादेव जी की छतरी अग्रसेन बाजार अजमेरी गेट रॉयल टॉकीज अग्रसेन सर्किल होते हुए नगर परिषद मार्ग स्थित लायंस गार्डन पहुंचेगी। जहां बादशाह व अतिथियों के बीच गुलाल युद्ध होगा। उसके पश्चात बादशाह का फरमान जनप्रतिनिधियों को सौंपा जाएगा। इसके बाद मेले का समापन अग्रसेन भवन पर होगा।

अनुमति देने की मांग

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव पारस पंच के नेतृत्व में एक शिष्ट मंडल उपखंड अधिकारी से मिला। इसमें शिष्ट मंडल ने १७० साल से मनाए जा रहे बादशाह मेला के आयोजन की अनुमति दिए जाने की मांग की। इसमें बताया कि शहर के एकमात्र बादशाह मेला को कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका से निरस्त करना शहर की जनता के साथ अन्याय होगा। इस मेले में विदेशी पर्यटक शामिल नहीं हो। इसका ध्यान रखते हुए मेला आयोजन की अनुमति दिए जाने की मांग की है। मांग करने वालों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सोहन मेवाड़ा, पार्षद राजेश शर्मा, दलपतराज मेवाडा, राजेन्द्र तुनगारिया, विकास दगदी, जीवराज जावा, भरत बाघमार, घनश्याम फुलवारी, विक्रम सोनी, राकेश साहू, भत बंधीवाल, भुवनेश शर्मा, गोविंद पंडित, मजीद कुरैशी, सरस्वती शर्मा, संतोष साहू, अजय स्वामी, कमल मारोठिया, नवल मयंक सहित अन्य शामिल रही। इसी प्रकार अग्रवाल समाज के रमेश बंसल ने भी उपखंड अधिकारी से मुलाकात की।

बड़ी खबरें

View All

ब्यावर

राजस्थान न्यूज़