26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फास्टैग लेन में आवाजाही सुलभ, कैश में कतार

70 फीसदी वाहनों पर लगे फास्टैग और 30 फीसदी पर अभी बाकी ब्यावर-किशनगढ़ सिक्सेलन हाइवे एवं ब्यावर गोमती फोरलेन हाइवे का मामला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ब्यावर

•

image

Narendra Singh Shekhawat

•

Updated: 14 Feb 2020, 2:18 AM IST

फास्टैग लेन में आवाजाही सुलभ, कैश में कतार

फास्टैग लेन में आवाजाही सुलभ, कैश में कतार

ब्यावर (अजमेर).

ब्यावर सीमा क्षेत्र के पिपलाज और बागलिया टोल प्लाजा से गुजरने वाले 70 फीसदी वाहनों पर फास्टैग लग चुके है। अभी 30 फीसदी वाहन शेष हैं। यहीं वजह है कि फास्टैग युक्त वाहन तो लेन से तत्काल निकल रहे हैं जबकि कैशलेन में अभी भी सुबह और शाम के समय लम्बी कतारें लग रही है।

पीपलाज टोल प्लाजा के हालत

ब्यावर-किशनगढ़ सिक्सलेन नेशनल हाइवे के पीपलाज टोल प्लाजा से अमूमन दोपहर करीब 12.30 बजे और शाम 6 बजे को वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। इस टोल प्लाजा से गुजरने वाले करीब 20 हजार वाहनों में से 70 फीसदी फास्टैग युक्त हो चुके हैं। टोल राशि कलेक्शन भी ऑनलाइन ही होने लगा है,जबकि शेष 39 फीसदी वाहनों पर अभी भी फास्टैग लगाए जाने बाकी हैं जो कि फिलहाल कैशलेन से निकाले जा रहे है। इस टोल प्लाजा पर 14 लेन हैं। इनमें से 7 लेन अजमेर दिशा की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए है,जबकि इतने ही 7 लेन ब्यावर दिशा की तरफ आने वाले वाहनों के लिए हैं। इनमें से 6-6 लेकिन फास्टैग की ओर 1-1 लेन कैशलेन हैं।

बागलिया टोल प्लाजा

ब्यावर गोमती फोरलेन के बागलिया टोल प्लाजा से गुजरने वाले करीब 5 हजार वाहनों में से भी फिलहाल 70 फीसदी वाहन ही फास्टैग युक्त हुए हैं, जबकि यहां से गुजरने वाले 30 फीसदी वाहनों पर फास्टैग नहीं लगे हैं। यहां पर सुबह और शाम के समय कैशलेन में वाहनों की कतारें लगी देखी जा सकती है। इस टोल प्लाजा पर 6 लेन हैं और दोनों तरफ वाहनों के आवागमन के लिए 3-3 लेन हैं। इनमें से 2-2 लेन फास्टैग जबकि 1-1 कैशलेन हैं।

बड़ी खबरें

View All

ब्यावर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग