9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्यावर
जगह जगह बेतरतीब वाहनों का जमावड़ा
Play video

जगह जगह बेतरतीब वाहनों का जमावड़ा

www.patrika.com/rajasthan-news
Google source verification

ब्यावर. राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय परिसर मेें वाहनों के लिए पार्किंग स्थल तो तय किए गए है लेकिन वाहन मालिक जहंा मर्जी वहां वाहन खड़ा करते है। यही कारण है कि जगह जगह बेतरतीब वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। लेकिन इसके बावजूद चिकित्सालय प्रबन्धन की ओर से कोई सुध नहीं ली जा रही। अमृतकौर चिकित्सालय के पुराने भवन व मदर चाइल्ड विंग में वाहनों की पार्किंग का ठेका दिया गया है और साथ ही स्टाफ पार्किंग के लिए अलग से स्थान तय किया गया है। इसके बावजूद अस्पताल में वाहनों को मनमर्जी से खड़ा किया जा रहा है। पार्किंग के अलावा अन्य जगहों पर खड़े किए जाने वाले वाहनों को पार्किंग ठेकेदार की ओर से उठाकर भी लाया जाता है लेकिन इसके बावजूद भी व्यवस्थाएं नहीं सुधर रही। आलम यह है कि अस्पताल के मुख्य द्वार के आपास ही सड़क के दोनों ओर वाहन खड़ा करने के साथ ब्लड बैंक के बाहर, पीएमओ कार्यालय के बाहर व पुराने गायनिक वार्ड के अन्दर तक भी वाहन खड़ा कर देते है। सड़क पर मुख्य द्वार के पास वाहन खड़े किए जाने से यातायात भी प्रभावित होता है लेकिन कोई सुध अस्पताल प्रशासन की ओर से नहीं ली जा रही।

बड़ी खबरें

View All

ब्यावर

राजस्थान न्यूज़