30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan-election: बोली जनता..ब्यावर को बनाएं जिला, खुले मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज

www.patrika.com/rajasthan-new
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ब्यावर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 16 Sep 2018, 8:03 PM IST

beawar rajasthan ka ran

beawar rajasthan ka ran

ब्यावर.

जन एजेंडा 2018-23 बनाने के लिए ब्यावर विधानसभा के शहरी क्षेत्र की बैठक रविवार को गुरुद्वारा में हुई। बैठक में हर आयु वर्ग व विभिन्न समूहों के लोगों ने अपने विधानसभा क्षेत्र का घोषणा पत्र बनाया। बैठक में प्राथमिकताएं तय कर लोगों ने सुझाव दिए। इस दौरान सबसे बड़ा मुद्दा ब्यावर को जिला बनाने का रहा। कार्यक्रम कार्डिनेटर व शिक्षाविद ऋतु अग्रवाल ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया।

एडवोकेट सुनील कौशिक, डॉ. राजीव जैन, गजराज आचार्य, सुमित सारस्वत, निखिल जैन, राजेन्द्र काबरा, उत्तमचन्द भंडारी, पीएम चावला, राजकुमारी तंवर, तरूण कुमार, नौरतमल बाबेल, हरिराम प्रजापति, विनित अरोड़ा, दिनेश गुप्ता, टीसी गोयल, आनन्द सोनी, गौरव सक्सेना, शिवा राणा, राजेश नाहर, मनजीतसिंह हुड़ा, मुकेश मरलेचा, मनोज बालोटिया, अनिल कुमार बंसल, सज्जनसिंह चौहान, अनिल जांगिड़, मंजू गहलोत, देवेन्द्र कुमार शर्मा, विनोद कुमार, प्रीतमसिंह सिसोदिया, श्याम कुमावत, हेमन्त अगवानी आदि ने अपने विचार प्रस्तुत किए।

यह तय की प्राथमिकताएं

ब्यावर जिला बने
महिला थाना खोला जाए

राजकीय महिला कॉलेज खुलें
नगर सुधार न्यास की स्थापना हो

मेडिकल व इंजीनियरिंग कॉलेज खुले
ट्रेफिक लाइट लगे, व्यवस्थाएं सुधरे

कच्चे खनिज का प्रदेश से निर्गमन पर लगे रोक
राजकीय अस्पताल में चिकित्सकों की कमी पूरी हो

सडक़ों की दशा सुधारी जाए व विस्तारीकरण हो
रोजगार के लिए महालक्ष्मी मिल का नवीनीकरण हो

पुस्तकालय की दशा सुधारी जाए

सोमवार की बैठक
विधानसभा क्षेत्र : ब्यावर

आयोजन स्थल : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजियावास
समय : दोपहर : दो बजे

जनता ने सुझाया विधानसभा का एजेंडा, सोचना पड़ेगा कांग्रेस और बीजेपी को

पत्रिका के चेंजमेकर्स अभियान के अंतर्गत किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए चेंजमेकर, वॉलंटियर और प्रबुद्धजन ने जन एजेंडा 2018 के लिए महत्वपूर्ण बिंदू बताए। सभी ने आम जनता की समस्याओं के समाधान को जरूरी बताया और आगामी 2018 से 2023 तक के लिए नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र दोनों के विकास की योजना बनाने पर जोर दिया।

चेंजमेकर्स अभियान के अंतर्गत सिंधी कॉलोनी स्थित सिंधी धर्मशाला में जन एजेंडा को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसमें कॉर्डिनेटर एवं संचालक गिरधारी अमरवानी ने जन एजेंडा को लेकर वाचन किया एवं अपने क्षेत्र के चुनाव घोषणा पत्र को लेकर जन घोषणा पत्र 2018-23 की जानकारी दी। मनोहर तारानी ने बताया कि सभी विभागों में ईमानदार प्रशासक लगाए जाएं। सरकार की योजनाएं अच्छी होते हुए भी ईमानदारी से उनका क्रियान्वयन नहीं होता और जनता को परेशानी होती है।

बनाएं किशनगढ़ को जिला
लक्ष्मीनारायण सोनगरा ने कहा कि किशनगढ़ को जिला घोषित किया जाना चाहिए। इसके साथ ही अवैध खनन से अरावली पर्वतमाला को गंभीर खतरा हो गया है, इसलिए अवैध खनन पर रोक लगनी चाहिए। अक्षय चंद बाफना ने कहा कि गुंदोलाव झील को बचाया जाना चाहिए। इस झील को गंदे पानी से खतरा पैदा हो गया है। मृदुला व्यास ने कहा कि नगर में पानी समय पर मिले यह तय होना चाहिए। निजी स्कूलों में कार्यरत शिक्षक उपेक्षित है उनकी हालत सुधारने पर ध्यान दिया जाना चाहिए। जितेंद्र सिंह मेहता ने कहा कि सडक़ों की हालत सुधारी जानी चाहिए। पानी की आपूर्ति और गुणवत्ता सुधारनी चाहिए। अघोषित बिजली कटौती बंद होनी चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

ब्यावर

राजस्थान न्यूज़