17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

परिवार दिवस से एक दिन पहले रिश्तों ने तोड़ा दम, सिर पर ईंट से वार कर छोटे ने ली बड़े भाई की जान

छावनी का मामला: सिर में ईंट से किया ताबड़तोड़ वार, आरोपित भाई पुलिस हिरासत में  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ब्यावर

•

image

Nidhi Mishra

•

Updated: 14 May 2018, 6:24 PM IST

younger brother murdered elder in Ajmer

younger brother murdered elder in Ajmer

अजमेर/ब्यावर। अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस 15 मई यानी कल मनाया जाएगा। इससे ठीक एक दिन पहले राजस्थान में रिश्तों ने दम तोड़ दिया। अजमेर जिले के ब्यावर में सिटी थाने के छावनी स्थित ग्वाला बस्ती के पीछे पारिवारिक कहासुनी को लेकर एक छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। आरोपित भाई ने देर रात घर में रखी र्इंट से ताबड़तोड़ सिर में वार किए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपित घर के बाहर आ गया। लेकिन पुलिस ने उसे थोड़ी देर बाद ही पकड़ लिया।


सिटी थानाधिकारी यशवंतसिंह ने बताया कि छावनी ग्वाला बस्ती के पीछे रहने वाले मनीष जाटव (35) तथा उसके छोटे भाई मोनू उर्फ फोगा (28) के बीच किसी बात को लेकर पारिवारिक कहासुनी हो गई। दोनों बाद में छत पर चले गए। जहां पर एक बार फिर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान आवेश में आकर मोनू ने छत पर दीवार किनारे रखी ईंट से अपने बड़े भाई मनीष के सिर में ताबड़तोड़ वार कर दिए। हादसे के बाद मनीष वहीं निढाल होकर गिर पड़ा। जबकि मोनू चुपचाप छत से उतरकर बाहर चला गया।

बेटे ने पिता को खून से लथपथ देखा
इसी दौरान मृतक मनीष का पुत्र विनीत किसी काम के सिलसिले में छत पर गया। जहां छत के रास्ते उसके पैरों में कुछ गीला लगा। उसने ऊपर जाकर देखा तो उसके पिता लहुलूहान अचेत पड़े थे। विनीत के चिल्लाने की आवाज सुनकर आस पड़ौसी व परिजन छत पर आ गए। जहां मनीष को लहुलूहान देख उन्होंने तुरन्त पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंचे सिटी थानाधिकारी ने मनीष को राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृ़त घोषित कर दिया।


आरोपित भाई हिरासत में
पुलिस ने आस पास तलाशने के बाद आरोपित मोनू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के कपड़े खून से सने होने के साथ ही जूतों में भी खून लगा मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।