(बेगूसराय): बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा इलाके में 15 और 18 वर्ष के दो लड़कों कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। जिले के एक गांव में जमात से जुड़े पकड़े गए दस लोगों में से दो की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या अब चार हो गई हैं। इधर जानकारी मिली है कि बेगूसराय जाने से पूर्व विदेश से लौटे एक संक्रमित मरीज ने पटना के गांव में आकर कुछ लोगों से संपर्क किया था। इसके बाद पटना जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया है। डीएम कुमार रवि उसके संपर्क में आने वालों की पड़ताल में जुटे हैं।