उधर, पूर्णिया के कसबा थाना क्षेत्र में बतरेली के बिल्हरिया बांध के पास नदी किनारे झाड़ी में दो महिलाओं की सिरकटी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दोनों महिलाओं की पहचान चक गांव की कलावती देवी और माला देवी के रूप में की गई है। महिलाओं के भतीजे अशोक ततमा ने शवों की पहचान के बाद कहा कि उनके परिवार का गांव के ही जामुन ततमा से जमीन का विवाद चल रहा है। उसने इस विवाद में ही हत्या की आशंका जताई है। कसबा थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों महिलाएं तीन दिनों से लापता थीं। परिजनों ने इन महिलाओं के अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस में मामला भी दर्ज करा रखा था। महिलाओं की तलाश के दौरान ही शवों के मिलने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस हत्यारों और दोनों शवों के गायब किए सिर की तलाश में जुट गई है।