18 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

OMG ! आंगनबाड़ी में बच्चों को बांटने के लिए मिला 144 कार्टून दूध खराब

बर्खास्तगी के भय से कार्यकर्ताओं ने ज्वाइनिंग तो ले ली, लेकिन नहीं खोल रहे आंगनबाड़ी केंद्र, नवागढ़ ब्लॉक में निरीक्षण भगवान भरोसे

2 min read
Google source verification
Chhattisgarh Breaking news, Anganbadi in bemetara

नवागढ़/बेमेतरा. अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल करने वाले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अभी तक डटे हुए हैं। वहीं कुछ कार्यकर्ता नोटिस मिलने के बाद कार्रवाई के डर से ज्वाइनिंग ले लिए हैं। लेकिन उन्होंने अभी भी आंगनबाड़ी का ताला नहीं खोला है। अधिकारियों द्वारा निरीक्षण नहीं करने के कारण वे अभी भी अप्रत्यक्ष रूप से हड़ताल पर ही हैं। नवागढ़ परियोजना में हर माह 144 कार्टून दूध 144 केंद्रों में बंटने के लिए आता है पर इस माह कार्यकर्ताओं के हड़ताल के कारण दूध नहीं बंट पाया।

12 आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नहीं दी है ज्वाइनिंग
जिला कार्यक्रम की अधिकारी की मानें तो नवागढ़ ब्लॉक में 12 आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को छोड़कर सभी कार्यकर्ता नोटिस मिलते ही बर्खास्तगी के डर से ज्वाइनिंग लिए हैं। लेकिन यह केवल कागजों में ही है। मुख्य मार्ग को छोड़ दिया जाए तो बाकी गांव में अब भी ताले लटक रहे हैं। ग्राम बेलटुकरी निवासी रोशन वर्मा, सरपंच धरम कुर्रे, राजू यादव, जितेंद्र राजपूत, शत्रुहन साहू ने बताया कि मंगलवार की सुबह 8 बजकर 35 मिनट में आंगनबाड़ी केंद्र गए थे, वहां ताला लटक रहा था। इन लोगों ने बताया कि इस केंद्र का महीनेभर से ताला ही नहीं खुल रहा है।

आंगनबाड़ी केंद्र बेलटुकरी में बोल रही दीवार
आंगनबाड़ी केंद्र कितने अपग्रेड व कितने मॉडल हैं, बेलटुकरी आकर देखा जा सकता है। यहां की कार्यकर्ता 27 मार्च को ड्यूट में लौटी हैं पर केंद्र की स्थिति क्या है, ग्रामीणों ने देखा है। दीवार में जिला कार्यक्रम अधिकारी के आगे सुरेश सिंह व परियोजना अधिकारी के आगे दिप्ती पटेल लिखा है। जबकि इन दोनों अधिकारियों की रवानगी 232 रुपए किलो कलाकंद के बिल का मामला उजागर होने के बाद हो गया है। दीवार में सुपरवाइजर का नाम अंकित नहीं है। जानकारों की मानें तो इस क्षेत्र में किशोरी बालिकाओं को पोषण आहार नहीं बंटता पर बिल निकलता ही रहता है। केंद्र की स्थिति यह बताने के लिए पर्याप्त है कि स्वच्छता नदारद है।

अधिकारियों ने कहा-जांच कराएंगे
प्रभारी परियोजना अधिकारी रेखा दीवान ने बताया कि 27 मार्च को बेलटुकरी की कार्यकर्ता ड्यूटी में आ गई थी। केंद्र नहीं खुलने की जांच कराएंगे। इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र कश्यप ने कहा कि नवागढ़ ब्लॉक में लगभग सभी कार्यकर्ता काम पर आ गए हैं। 12 लोगों की वापसी की सूचना बाकी है। एक दो दिन में स्थिति स्पष्ट होगी। बेलटुकरी केंद्र में ताला लटकने की जांच करेंगे।