11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रकम दोगुनी और चार गुनी करने के लालच में धोखा खा गए 1500 लोग

धोखाधड़ी का मामला बढ़ा, चिटफंड कंपनियों के खिलाफ 180 प्रकरण में लोगों ने की शिकायत, गांव-गांव से 5 से 50 हजार रुपए तक कराए गए निवेश
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बेमेतरा

•

image

Laxmi Narayan Dewangan

•

Updated: 8 Jul 2018, 6:30 AM IST

Bemetara 420 Case, Bemetara Chitfund Case, Bemetara Crime, Bemetara Breaking news

रकम दोगुनी और चार गुनी करने के लालच में धोखा खा गए 1500 लोग

बेमेतरा. चिटफंड कंपनियों ने रकम को दोगुना से चार गुना करने के नाम पर जिले के डेढ़ हजार से ज्यादा निवेशकर्ताओं को करोड़ों रुपए का चूना लगाया गया है। ग्रामीण इलाकों से पूरा कच्चा-चि_ा पुलिस के पास पुहंचने लगा है। जिला प्रशासन से 180 प्रकरण में डेढ़ हजार से ज्यादा निवेशकर्ताओं ने शिकायत की है। साथ ही दस्तावेज भी उपलब्ध कराए हैं। जिला प्रशासन ने पुलिस को पूरा मामला सौंप दिया है।
चिटफंड कंपनियों ने नहीं लौटाई रकम
जानकारी के अनुसार सभी लोगों को एक निर्धारित अवधि में रकम दो से चार गुना होने तक झांसा दिया गया है। उनसे अलग-अलग स्कीम में निवेश कराया गया है। मियाद पूरी होने के बाद चिटफंड कंपनियों ने रकम नहीं लौटाई। इसके बाद शिकायत सामने आई है। अन्य जिलों में चिटफंड कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई से लोगों को उम्मीद बंधी है। इसके बाद उन्होंने शिकायत की है। सबसे ज्यादा शिकायत बीएन गोल्ड नाम की कंपनी की है। कंपनी ने जिले के गांव-गांव में एजेंट फैला कर लोगों को झांसे में लिया।
कई गांवों में दर्जनों निवेशकर्ता
शिकायत सामने आने के बाद कई तथ्य सामने आने लगे हैं, जिसमे एक ही गांव से 20 से 30 लोगों ने निवेश किया है। सबसे अधिक निवेशकर्ता जिला मुख्यालय से सामने आए हैं, यहां विभिन्न वार्डों से प्रशासन को शिकायत की गई है। इसी तरह ग्राम अकलवारा में 40 से अधिक आवेदन सौंपे गए हैं। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि गांव में दबिश देकर लोगों को बरगलाकर कर डबल से तीन गुना करने के नाम पर निवेश कराया गया है। इसके आलावा ग्राम खाल्हे देवरी में भी बड़ी संख्या में निवेशकर्ता हैं। जिले के नेवनारा, बेरला, देवरी, बावनलाख, नवागांव, चक्रवाय, देवकर, मुड़पार, खर्रा, आनंदगांव, जामगांव, पेंड्रीतरई, कुसमी, भटगांव, कुरूद, टकसीवा, पिकरी, पतोरा, मोहरेंगा, मुलमुला सहित अनेक गांवों में डेढ़ हजार से अधिक लोगो ने निवेश किया है।
शिकायतकर्ताओं को लेकर आने लगे एजेन्ट
अवार्ड स्कीम, प्रमोशन स्कीम के नाम पर कंपनियों ने सीनियरों को सामने रख कर निवेशकर्ताओं से निवेश करवाया। पूर्व सीनियर या एजेन्ट थे वे ही अपने कनिष्ठों को लेेकर जिला प्रशासन के पास पहुंच रहे हैं। 4 जून से अब तक 180 शिकायतेें जिला प्रशासन के पास आई है। जिले में पहली दफे इतने लोग शिकायत लेकर आए हैं और न्याय के लिए गुहार लगा रहे हैं। वहीं चिटफंड कंपनी ने जिले से बाहर रहकर एजेंटों के माध्यम से बगैर कार्यालय खोले व जिला प्रशासन की अनुमति के बगैर निवेश कराया गया है।
अब भटक रहे निवेशक
निवेश करने के बाद अब निवेशकर्ता राशि के लिए भटक रहे हैं। प्रभावित गांवों में अशोक कुमार साहू, रानी बाई, रामानंद साहू, सुरेश कुमार, नरेन्द्र कुमार, रमेश कुमार, दीपक कुमार, सुशील साहू, पीतांबर यादव, राजेश यादव ने निवेश किया है। इन गांवो में पहुंच कर जीएन गोल्ड, एनआईसीएल, गो गोल्ड, विनायक होम्स, यश ग्रुप, साई प्रसाद, साई प्रकाश, नॉर्मल ग्रुप, साई दीप के नाम पर 5 हजार से लेकर 50 हजार से अधिक का निवेश कराया गया है।
कई चक्कर लगा चुके
ग्राम अमोरा निवासी महिला देवकी बाई वर्मा, गांगपुर निवासी नरेन्द्र कुमार, लेखराम, पुष्पा वर्मा, रमेश कुमार ने जानकारी दी कि रकम लेने व स्कीम बताने के लिए पहले कथित एचीवर गांव आते थे पर आज नजर नहीं आ रहे हैं। देवकी वर्मा ने जानकारी दी कि उसने 7000 रुपए निवेश एक चिटफंड कंपनी में किया था, जिसकी राशि उसे बढ़ा कर 14 हजार रुपए 2015 में देना था। आज तक नहीं दिया गया है। एक मुश्त राशि जमा करने वाले कवर्धा, भिलाई व रायपुर के चक्कर लगाकर थक चुके हैं।
शिकायत आई है, जहां प्रकरण चल रहे वहां भेजे जाएंगे
कलक्टर महादेव कावरे ने बताया कि शिकायतों को जिला प्रशासन की ओर से पुलिस को सौंप दिया गया है। आगे की कार्रवाई पुलिस करेगी। एसपी डी गर्ग ने बताया कि जिला प्रशासन को ग्रामीणों ने शिकायत सौंपी है। जिसमें से जिन कंपनियों के खिलाफ प्रदेश के न्यायालय में मुकादमा चल रहे हैं, वहां पर प्रकरण भेजा जाएगा। इनके आलावा नई कंपनियों की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। जिले में पूर्व से ही 10 कंपनियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज हैं।