11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेमेतरा
मौत के मायने नहीं जानने वाले छह माह का मासूम हो गया अनाथ, मां-बाप सहित 6 साल के बच्चे की सड़क दुर्घटना में मौत
Play video

मौत के मायने नहीं जानने वाले छह माह का मासूम हो गया अनाथ, मां-बाप सहित 6 साल के बच्चे की सड़क दुर्घटना में मौत

नेशनल हाइव में शनिवार की सुबह नौ बजे एक तीन बाइक में आपस में भिंडत हो गई। इस दुर्घटना में जहां तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं तीन लोग घायल हो गए हैं।
Google source verification

बेमेतरा. नेशनल हाइव में शनिवार की सुबह नौ बजे एक तीन बाइक में आपस में भिंडत हो गई। इस दुर्घटना में जहां तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं तीन लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। इस दुर्घटना में एक बुजुर्ग दंपती को भी हल्की चोट पहुंची है।

दुर्घटना नेशनल हाइवे पर ग्राम उमरिया और कन्हेरा के बीच बेरा खार के समीप

जानकारी के अनुसार दुर्घटना नेशनल हाइवे पर ग्राम उमरिया और कन्हेरा के बीच बेरा खार के समीप की है। जहां पर विपरीत दिशा से आ रही तीन बाइक चालक आपस में भिड़ गए। इस दुर्घटना में पीतांबर साहू, उनकी पत्नी गायत्री साहू (27 वर्ष) और बेटी शिवानी 6 वर्ष की घटनास्थल पर मौत हो गई। इसी बाइक पर सवार छह माह की मासूम सकुशल है।

रायपुर से अपने ससुराल ग्राम उमरिया जाने निकला था
बताया जाता है कि मिनेश सिन्हा परिवार सहित रायपुर से अपने ससुराल ग्राम उमरिया जाने निकला था। घायल मिनेश सिन्हा को उपचारार्थ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वह बेहोश की स्थिति में है। वह अपना नाम पता भी बता पा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

बेमेतरा

छत्तीसगढ़