
इस जिले की महिला कलेक्टर ने की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, एक साथ किया तीन एसडीएम का ट्रांसफर
बेमेतरा. बेमेतरा कलेक्टर शिखा राजपूत तिवारी (Bemetara collector) ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए एक साथ तीन एसडीएम का ट्रांसफर (SDM Transfer in Bemetara)कर दिया। कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए बेमेतरा, नवागढ़ और साजा एसडीएम की नवीन पदस्थापना कर दी। बेमेतरा में आशुतोष चतुर्वेदी की जगह जगन्नाथ वर्मा को नया एसडीएम बनाया गया है। वहीं सीपी ठाकुर को नवागढ़ और आशुतोष चतुर्वेदी का ट्रांसफर साजा किया गया है। अचानक राजस्व अमले में तबादले की चर्चा पूरे जिले में है।
पीएचक्यू ने जारी किया 63 निरीक्षकों की ट्रांसफर आदेश (TI Transfer in Chhattisgarh)
पुलिस मुख्यालय ने शुक्रवार रात 63 निरीक्षक स्तर के अधिकारियों का तबादला आदेश जारी कर दिया है। पुलिस मुख्यालय से जारी इस आदेश में 2 निरीक्षक स्तर के अधिकारियों का पूर्व में किए गए आदेश को संशोधित कर यथावत किया है। दुर्ग जिले की निरीक्षक पूर्णिमा लाल का डॉयल 112 रायपुर, रामकुमार सिंह राणा का कोरबा, प्रणाली कुमार वैद्य का धमतरी और योगिता खापर्डे का रायपुर स्थानांतरण किया गया है।
बेमेतरा के इन टीआई का हुआ ट्रांसफर
बेमेतरा जिले में पदस्थ सईद अख्तर का मुुंगेली, कौशल किशोर वासनिक का कोरिया, पारस राम पटेल का रायपुर ट्रांसफर किया गया है। इसी तरह बालोद जिले के मनीष शर्मा का नारायणपुर ट्रांसफर किया गया है।
Updated on:
28 Sept 2019 11:54 am
Published on:
28 Sept 2019 11:54 am
