9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेमेतरा
घरों में पर्ची फेंकने से नवागढ़ के सर्व समाज में आक्रोश
Play video

घरों में पर्ची फेंकने से नवागढ़ के सर्व समाज में आक्रोश

असामाजिक तत्वों द्वारा नवागढ़ के घरों में नगर की शांति को भंग करने के संबंध में लिखी पर्ची फेंके जाने से लोगों में आक्रोश है।

Google source verification

बेमेतरा/नवागढ़. बीते गुरुवार की शाम कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा नवागढ़ के घरों में नगर की शांति को भंग करने के संबंध में लिखी पर्ची फेंके जाने से लोगों में आक्रोश है। पर्ची मिलने के बाद सैकड़ों लोगों ने आज सुबह नवागढ़ थाने का घेराव कर दिया। थाने पहुंचे सैकडो लोगों ने लिखित में शिकायत कर पर्ची फेंकने वाले आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। शिकायत करने सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष टै्रक्टर सहित अन्य माल वाहक वाहनों और मोटर साइकिल में थाने पहुंचे थे। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन को असामाजिक तत्वों को पकडऩे के लिए 24 घण्टे का अल्टीमेटम दिया गया है अन्यथा की स्थिति में सर्व समाज द्वारा नगर बंद सहित उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

लोगों ने की जमकर नारेबाजी
शुक्रवार की सुबह लोगों ने नगर में रैली निकाल कर अशांति फैलाने वालों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नारेबाजी के बाद रैली के रूप में सीधे थाने पहुंचे और लिखित में शिकायत की गई है। शिकायत आवेदन में जाहिद बेग, वसीम खान, सहित रसीद खान, नरगिस खान, अमजद खान, कलीम खान, शफीक, जाहिदा बेगम, सरवीना आदि के हस्ताक्षर है।

लेटर पेड चोर से सावधान रहे
पर्ची में किसी लेटर पेड चोर से सावधान रहने और वर्तमान में उसे रसूखदार बताया गया है। पर्ची में समाज को आपस में लड़ाने और बांटने का आरोप लगाया गया है। खासकर एससी, एसटी और ओबीसी को। इन तीनों वर्गों को आपस में नहीं लडऩे और एकता बनाए रखने की अपील भी की गई है और बीते सालों में हुई हत्याओं का भी जिक्र किया गया।

आरोपी की पतासाजी की जा रही
बेमेतरा एसपी गर्ग ने बताया कि एक समुदाय द्वारा उनके घरों में पर्चा फेंकने की शिकायत की है। शिकायत के बाद आरोपी का पतासाजी की जा रही है।