नेशनल हाइवे पर ग्राम जेवरा के पास रायपुर से बेमेतरा आ रही कार की बेमेतरा से सिमगा की ओर जा रही वेन से सीधी भिड़ंत हो गई। कार में जहां ग्राम टेंगनाभाठा, थाना बेलगहना, जिला बिलासपुर निवासी तेजस्वी साहू (42 वर्ष), अन्नपूर्णा देवी साहू (40 वर्ष), गंगाबाई (60 वर्ष) और अभिषेक साहू (16 वर्ष) सवार थे, वहीं वेन में ग्राम खडुवा, थाना सिमगा निवासी 70 वर्षीय पुन्नुराम साहू के अलावा ज्ञानेन्द्र साहू (20 वर्ष), गीताबाई (48 वर्ष), रामादीन साहू (50 वर्ष), फगना बाई, और उत्तरा बाई सवार थे।