7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वोटिंग के 8 घंटे पहले BJP प्रत्याशी बाफना व जिपं सदस्य के बीच जमकर मारपीट, दोनों पक्षों के खिलाफ FIR

मतदान शुरू होने के लगभग 8 घंटे पहले नेशनल हाइवे पर ग्राम खुरूसबोड़ में जिला पंचायत सदस्य महेंद्र उर्फ लल्ला वर्मा और भाजपा प्रत्याशी लाभचंद बाफना के साथियों के बीच मारपीट हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बेमेतरा

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 24 Nov 2018, 11:16 AM IST

patrika

वोटिंग के 8 घंटे पहले BJP प्रत्याशी बाफना व जिपं सदस्य के बीच जमकर मारपीट, दोनों पक्षों के खिलाफ FIR

बेमेतरा. मतदान शुरू होने के लगभग 8 घंटे पहले नेशनल हाइवे पर ग्राम खुरूसबोड़ में जिला पंचायत सदस्य महेंद्र उर्फ लल्ला वर्मा और भाजपा प्रत्याशी लाभचंद बाफना के साथियों के बीच मारपीट हो गई। मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का अपराध दर्ज किया गया है। घटना 19 नवंबर की रात बताई गई है।

पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ धारा 294, 506बी, 323, 427, 34 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार 19 नवंबर की रात लगभग 11 से 12 बजे के बीच लाभचंद बाफना, सुनील जायसवाल, बसंत साहू एवं अन्य ने गालियां देते हुए महेंद्र वर्मा एवं चंद्रशेखर गंधर्व के साथ मारपीट कर चोट पहुंचाई।

साथ ही उनके वाहन स्कार्पियो में तोडफ़ोड़ की। इसकी लिखित शिकायत भूपेंद्र वर्मा ने खंडसरा पुलिस चौकी में रात में की थी। इस शिकायत के आधार पर जांच की गई, जो सही पाई गई। इसके बाद प्रकरण दर्ज किया गया है।

परिजन को लोगों ने फोन कर दी घटना की जानकारी
घटना के बाद लोगों ने महेंद्र वर्मा के परिजन को फोन कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे भूपेंद्र एवं अन्य लोगों ने महेंद्र वर्मा और उनके साथियों को अपने वाहन से उपचार के लिए जिला अस्पताल बेमेतरा में भर्ती कराया। साथ ही भूपेंद्र खंडसरा पुलिस चौकी में लिखित शिकायत कर एफआइआर दर्ज कर आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की।

दूसरे पक्ष के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज
मारपीट के मामले में ग्राम सोनपांडर निवासी आकाश भुवाल पिता बालमुकुंद सिंह भुवाल ने लिखित शिकायत की। उन्होंने आरोपी महेंद्र वर्मा, भुरवा एवं अन्य पर एक राय होकर डंडे, लात घूंसे से मारपीट करने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

सोनपांडर निवासी आकाश भुवाल के साथ भाजपा प्रत्याशी लाभचंद बाफना ग्राम सैगोना से कन्हेरा के कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत संपर्क करने गए थे। जहां से वे वापस जाने के लिए निकले तो पीछे मुड़कर देखा तो कुछ गाडिय़ां सभी का पीछा करते हुए आ रही थीं।

बार-बार प्रत्याशी को ओवरटेक किया जा रहा था। जैसे ही खुरूसबोड़ में पार्टी कार्यकर्ताओं को उतारने के लिए रुके तो पूर्व से ही वहां पर 40-50 लोग थे, जिन्होंने उन्हें घेर लिया। वहां पर ग्राम समीप रहने वाले महेंद्र, भुरवा लोग सहित 40-50 लोग डंडा, पत्थर लेकर दौडऩे लगे। जोर-जोर से चिल्लाते हुए उन्हें भागने को कहा। प्रत्याशी के निज सहायक आकाश ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि सभी ने उनके साथ मारपीट की। उसे धान के पैरावट में दबाया गया था।

मौके पर प्रत्याशी के पीएसओ (सुरक्षा गार्ड) ने उन्हें बचाया। वारदात के दौरान उसकी सोने की चैन लूट ली गई। उन्होंने तीन वाहनों का नंबर भी पुलिस को दिया है। उसके बयान के आधार पर दूसरे पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी बेमेतरा एचआर मनहर ने बताया कि दोनों पक्षों ने लिखित शिकायत की थी, जिसके बाद जांच की गई। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।