28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Bemetara / Black friday: दंपती नदी में डूबे, पत्नी की मौत, पति की जान बची, भिलाई में सांप के डसने से दपंती की मौत

Black friday: दंपती नदी में डूबे, पत्नी की मौत, पति की जान बची, भिलाई में सांप के डसने से दपंती की मौत

हंसी खुशी ससुराल जाने निकले पति-पत्नी को नहीं मालूम था कि यह सफर उनके लिए अंतिम साबित होने वाली है। नियति के क्रर हाथों ने दंपती को हमेशा के लिए जुदा कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बेमेतरा

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 13 Jul 2018, 12:37 PM IST

Patrika news

Black friday: दंपती नदी में डूबे, पत्नी की मौत, पति की जान बची, भिलाई में सांप के डसने से दपंती की मौत

बेमेतरा. हंसी खुशी ससुराल जाने निकले पति-पत्नी को नहीं मालूम था कि यह सफर उनके लिए अंतिम साबित होने वाली है। नियति के क्रर हाथों ने दंपती को हमेशा के लिए जुदा कर दिया। दुर्घटना में जहां पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई वहीं पति अब-तक सदमे में है। दुर्घटना बेमेतरा थाना क्षेत्र के तहत 24 किलोमीटर दूर ग्राम टेमरी के समीप की है।

रायपुर निवासी हेमंत पांडेय पत्नी नेहा के साथ मोटरसाइकिल से बेमेतरा के लिए निकले थे

जानकारी के अनुसार रायपुर निवासी हेमंत पांडेय पत्नी नेहा के साथ मोटरसाइकिल से बेमेतरा के लिए निकले थे। बेमेतरा जाते वक्त ग्राम टेमरी में सिमगा पुल के समीप अज्ञात वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी। ठोकर लगते ही दोनों मोटर साइकिल सहित नही में जा गिरे। नदी में गिरने के बाद हेमंत ने किसी तरह तैर कर जान बचाने में सफल हो गए। वही पत्नी तेज धार में बह गई। रात में ही ग्रामीणों की मदद से नदी में खोजबीन कर उसे बाहर निकाला गया। नदी से बाहर निकालने के बाद तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नेहा का शव सिमगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है। शुक्रवार को पीएम किया जाएगा।

बेमेतरा ब्राम्ह्ण समाज में शोक की लहर

बताया जाता है कि नेहा का मायका बेमेतरा है। वह पति के साथ बेमेतरा के लिए निकली थी। दुर्घटना के बाद बेमेतरा ब्राम्ह्ण समाज में शोक की लहर है। सिमगा थाने में मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। वहीं पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

भिलाई में सांप के डसने से दपंती की मौत

भिलाई. अर्ली इन-द-मार्निंग वाक पर निकले नेहरू नगर के दपंती की सांप के डसने से मौत हो गई है। रोज की तरह आज भी पति-पत्नी मॉर्निंग वॉक पर नेहरू नगर गार्डन पहुंचे थे। जैसे ही टहलना शुरू किया तभी पति अजीत सिंह और पत्नी ज्योति सिंह को एक सांप ने डस लिया। जिसके बाद गार्डन में मौजूद लोग उन्हें लेकर रायपुर के मेकाहारा अस्पताल के लिए निकले, लेकिन दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सुपेला थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।