जिला अस्पताल में डेंगू की संभावित मरीज सुप्रिया शुक्रवार को सीरम रिपोर्ट का इंतजार किए बिना वापस चली गई। मूलत: झारखण्ड की रहने वाली सुप्रिया भिलाई में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। भिलाई में तबीयत बिगडऩे पर वह बेमेतरा में अपने रिश्तेदार के घर आई थी और जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया था। मरीज के ब्लड जांच में प्लेटलेट्स कम होना पाया गया था, जिसके बाद युवती का ब्लड सेंपल एलाइजा टेस्ट के लिए जिला अस्पताल से मेकाहारा भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है। लेकिन मरीज रिपोर्ट का इंतजार किए बिना ही अस्पताल से चली गई है।