
शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए अब जिले के 74 स्कूलों पर होगा फोकस
बेमेतरा. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम शिक्षा गुणवत्ता अभियान में जिले के 74 स्कूलों पर फोकस किया गया है। इसमें बेमेतरा विकासखंड के सबसे ज्यादा 28 एवं बेरला विकासखंड के सबसे कम 8 स्कूलों को शामिल किया गया है। अकादमिक मॉनिटरिंग के लिए जिले के फोकस स्कूलों का 16 अगस्त से निरीक्षण शुरू हो गया है, जो माह के अंत तक जारी रहेगा। लगातार चौथे साल जारी अभियान के तहत जिले में फोकस किए जाने वाले स्कूलों की संख्या कम हुई है।
मोबाइल नंबर एवं युडाइस कोड के आधार पर अपलोड होगी जानकारी
स्कूलों का अकादिमक स्तर सुधारने के प्रयासों के लिए जारी डॉ. अब्दुल कलाम शिक्षा गुणवत्ता अभियान में पहली बार मोबाइल के माध्यम से मॉनिटरिंग की जानकारी शामिल की जाएगी। जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों के उनके मोबाइल नंबर एवं युडाइस कोड के आधार पर जानकारी अपलोड करनी होगी। फोकस स्कूलों की मॉनिटरिंग करने वाले जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को सर्व शिक्षा अभियान अब लिक फोकस ङ्क्षलक के माध्यम से दर्ज कराना होगा। शालाओं के ऑनलाइन मॉनिटङ्क्षरग के दौरान दिक्कत होने की स्थिति में निराकरण के लिए मोबाइल नंबर जारी कर दिया गया है।
विषयवार दक्षता को परखना होगा
अभियान के तहत प्रथम वर्ष मे सीखने-सिखाने, दूसरे वर्ष में स्तर सुधारने, तीसरे वर्ष में दक्षताओं को विकसित करने के लिए कार्य किया गया। इस बार विषय वार दक्षता को परखना होगा। इसमें भाषा, गणित, विज्ञान से जुड़ी विभिन्न दक्षताओं के विकास को परका जाएगा। साथ ही प्रोत्साहित किया जाएगा। गुणवत्ता जांच के लिए अकादमिक मॉनिटरिंग के दौरान स्कूलों में किये गये विभिन्न कार्यों का अवलोकन किया जाएगा। जिसके बाद कार्य ठीक नहीं होने की स्थिति में मार्क करेंगे। जनवरी 2019 में होने वाले अकादमिक मॉनिटरिंग के समय बच्चों को सुधार के टिप्स दिए जाएंगे। जिसके अनुसार सुधार के लिए संस्था मेहनत कर परिणाम बेहतर ला सके।
राज्य की टीम तय पर स्थानीय टीम नहीं
जिले के फोकस वाले स्कूलों की मॉनिटरिंग के लिए स्टेट स्तर पर अधिकारियों की सूची तैयार कर ली गई है। इसमें माध्यमिक शिक्षा मंडल, शिक्षा विभाग, एससीआरटी व पाठ्य पुस्तक निगम के अधिकारी की ड्यूटी तय करा ली गई है। जिला मुख्यालय से जिला स्तर के अधिकारियों की ड्यूटी को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। सर्व शिक्षा अभियान बेमेतरा के जिला प्रभारी कामोद सिंह ठाकुर ने कहा कि जिले के 74 स्कूलों को फोकस सूची में शामिल किया गया है। जिसके लिए अकादमिक मॉनिटरिंग किया जाएगा। अभियान को 31 अगस्त तक जारी रखा जाएगा।
जिले के तीन ब्लॉकों के इन स्कूलों को किया गया शामिल
बेमेतरा विकासखंड : प्राथमिक शाला बैहरसरी, तरके, उधरा, बहेरा, नवागांव खुर्द, चिल्फी, पथर्रा, करही, डोंकला, ताला जेवरी, अतरिया, बिलाई, करचुवा, नयापारा बगौद, बोरिया, करचुवा एन, कोशा व सिधनपुरी प्राथमिक स्कूल, कंतेली, दाढ़ी, कठोतिया, जेवरी खैरझिटी, मुनरबोड़, भनसुली शामिल हैं। जहां गुणवत्ता लाने के लिए जिम्मेदारी दी गई है। नवागढ विकासखंड : छेरकापुर, खरहरी, बेंवरा, बुंदेली, मेहना, केसला, पिरैया, खपरी, नवागांव, बेलटुकरी, जेवरा, टोहडी, नगधा, पीरैया, गुजेरा, भिलौनी, बाधुल, टेगाभाट शामिल हैं। बेरला विकासखंड : प्राथमिक शाला चिटिया कला, सीगरडीह, चोगी खपरी, भिलौरी, मिडिल स्कूल गोडगिरी, धटियाकला, देवादा को शामिल किया गया है। साजा विकासखंड : सोहागपुर, रमपुरा, खुरूसबोड़, गोडगीरी, रेन्गा, बोड़, चुहका, बगलेडी, नवीन कदई, रमपुरा, हेडसपुर, मोंहतरा, मुगरटोला, पड़की टोला व मिडिल स्कूल रानो, बोड़, रमपुरा, हेंडसपुर, सहित 20 स्कूल शामिल हैं। जहां पर मॉनिटरिंग के लिए सूचीबद्ध अधिकारी व जनप्रतिनिधि को जिम्मेदारी दी गई है।
पिछले साल अभियान में शामिल थे 282 स्कूल
जिले मे अभियान के शुरूआती वर्ष 2015-16 के दौरान सी व डी गे्रड स्कूलों की संख्या जिले में 339 थी। 2016-17 के दौरान 250 एवं 2017-18 के दौरान 282 स्कूल शामिल किए गए। इस बार बेमेतरा विकासखंड के 28, साजा के 20, नवागढ़ के 18 एवं बेरला विकासखंड के 8 स्कूलों को फोकस किया गया है। स्कूलों की संख्या कम होने की वजह मॉनिटरिंग के बाद सुधार होना बताई जा रही है।
Published on:
22 Aug 2018 08:09 pm
बड़ी खबरें
View Allबेमेतरा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
