
मालवाहक में अवैध शराब तस्करी करते युवक को पुलिस ने दबोचा, 58 पेटी बरामद
बेमेतरा. मालवाहक में अवैध शराब तस्करी करते युवक को शनिवार को पुलिस ने पकड़ा। नवागढ़ पुलिस ने बताया युवक मालवाहक गाड़ी में 58 पेटी शराब लेकर आ नवागढ़ की ओर आ रहा था। जिसे प्रतापपुर के पास नाकेबंदी करके छानबीन की गई तब गाड़ी से अवैध शराब बरामद हुआ। युवक ने पूछताछ के दौरान बताया कि शराब मध्यप्रदेश का है। फिलहाल इस मामले में पुलिस छानबीन कर गिरोह के अन्य तस्कारों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
आर्थिक अनियमितता पर बोड़ के सरपंच को किया बर्खास्त
बेमेतरा. जनपद पंचायत साजा की ग्राम पंचायत बोड़ के सरपंच लेखूराम को अनियमितता बरतने के मामले में दोषी पाए जाने पर साजा एसडीएम ने उन्हें बर्खास्त कर दिया है।ग्राम पंचायत बोड़ में वर्तमान कार्यकाल में विकास कार्य व उनके लिए स्वीकृत राशि में अनियमितता बरती गई थी। जिसकी ग्रामीणों ने शिकायत की थी। जिसपर संज्ञान लेते हुए जांच भी कराई गई। जांच में सरपंच लेखूराम की ओर से 5 लाख 29 हजार रुपए का गबन करना पाया गया। पंचायती राज अधिनियम धारा 40 व 92 के तहत बर्खास्त कर दिया गया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी साजा ने जांच प्रतिवेदन में अभिमत में ग्राम पंचायत बोड़ में विधायक निधि से सांस्कृतिक मंच निर्माण, 2018 -19 में बिना कार्य प्रारम्भ स्वीकृत राशि 1 लाख रुपए में से 40 हजार रुपए आहरित कर लिया गया था। इसी प्रकार अन्य गड़बड़ी की गई। जिला पंचायत प्रशासन के अंतर्गत अधीनस्थ अधिकांश लगभग कई पंचायतों में 14 वित्त आयोग की राशियों से मनमानीपूर्वक छेड़छाड़ की जाती है। एसडीएम साजा उमाशंकर साहू ने बताया कि 14वें वित्त राशि में भारी अनियमितता का शिकायत आई थी, जब जांच कराई गई तो मामला सही पाया गया, जिसके कारण बोड़ पंचायत के सरपंच को बर्खास्त किया गया
Published on:
28 Sept 2019 02:13 pm
बड़ी खबरें
View Allबेमेतरा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
