29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बार-बार निर्देश के बाद भी नहीं सुधरी स्कूल बसों की व्यवस्था

जिला ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ की टीम ने रविवार को 56 स्कूल बसों की जांच की, जिसमें 22 में जीपीएस सिस्टम और 5 में सीसीटीवी कैमरा नहीं मिला।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बेमेतरा

•

image

Rajkumar Bhatt

•

Updated: 23 Jul 2018, 5:45 PM IST

School bus checking

School bus checking

बेमेतरा. निजी स्कूलों में संचालित बसों की रविवार को जिला ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ की टीम ने रविवार को निजी स्कूल के बसों की जांच की। जिला मुख्यालय स्थित बीटीआई मैदान में की गई 56 बसों की जांच में 22 बसों में जीपीएस सिस्टम नहीं पाया गया, वहीं 5 बसों में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था। इन खामियों को जल्द दूर करने के लिए टीम ने स्कूल प्रबंधन को सख्त निर्देश दिया।

जिले में 262 निजी स्कूल

बताना होगा कि जिले के बेमेतरा विकासखंड में 81 निजी स्कूल, बेरला में 54, नवागढ़ में 54 और साजा में 66 निजी स्कूल मिलाकर कुल 262 निजी स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। बेहतर शिक्षा की आस में दूरदराज के गांव में रहने वाले लोग भी अपने बच्चों को इन निजी स्कूलों में बसों के जरिए भेजते हैं। जिले में 150 से भी अधिक बस और अन्य चार पहिया वाहन स्कूलों के नाम से पंजीकृत किए गए हैं, इनमें से रविवार को केवल 56 बसों की ही जांच की गई।

जांच के लिए नहीं भेजे बस

जिला ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ की टीम ने रविवार को एकेडमिक वल्र्ड स्कूल, ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल, नवोदय पब्लिक स्कूल, बचपन पब्लिक स्कूल, श्री पब्लिक स्कूल, बीडीएस पब्लिक स्कूल, सृजन पब्लिक स्कूल, शिशु मंदिर नवागढ़, गुरुकुल स्कूल बेरला की बसों की जांच की। इन नामी स्कूलों के बसों में भी जीपीएस सिस्टम और सीसीटीवी कैमरे जैसे जरूरी उपकरण नदारद रहे। इसके अलावा शहर में सचालित अनेक स्कूलों क ेप्रबंधन ने जांच टीम को अपनी बस उपलब्ध नहीं कराई है।

जिला मुख्यालय तक सिमटी कार्रवाई

बताना होगा कि सुप्रीम कोर्ट के गाइडलाइन के अनुसार स्कूल बसों में मुहैया सुविधा की पड़ताल बीते सालों में भी की गई थी, जिसमें व्यापक खामी नजर आई थी। तब भी व्यवस्था को सुधारने स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिया गया था। रविवार को हुई बसों की जांच में फिर से वहीं खामियां नजर आई, जिससे स्कूल प्रबंधन की उदासीनता के साथ-साथ ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ की नाकामी सामने आई। इसके आलावा रविवार को जांच की कार्रवाई मुख्यत: जिला मुख्यालय तक ही सिमटी रही। ऐेसे में ब्लॉक मुख्यालय व कस्बों-गांवों में संचालित स्कूल बसों की जांच शेष रह गई है।

फिर से करेंगे चेकिंग

यातायात प्रभारी अजय बैस ने बताया कि रविवार को 8 से 10 स्कूल के 56 बसों की चेकिंग की गई है। इनमें से 22 बसों में जीपीएस सिस्टम नहीं लगा था, और 5 बसों में सीसीटीवी कैमरा नहीं था। स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी कर व्यवस्था को दुरुस्त करने कहा गया है, साथ ही बसों की पुन: चेकिंग की जाएगी। अभी लगातार स्कूल बसों की चेकिंग की जाएगी।