
नेशनल हाइवे पर रात के अंधेरे में अज्ञात वाहन की ठोकर से कार सवार की मौत, ड्राइवर बुरी तरह घायल
बेमेेतरा/नांदघाट. नेशनल हाईवे स्थित ग्राम चिचोली में गुरुवार की रात एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और 1 व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार रायपुर निवासी हिमांशु मिश्रा पिता प्रफुल्ल मिश्रा उम्र (32) अपने ड्राइवर कामरान अख्तर के साथ कार में सवार होकर बिलासपुर जा रहा था। तभी गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे ग्राम चिचोली के संजय बिहारी ढाबा के पास पहुंचे थे कि किसी अज्ञात वाहन ने उसके कार को ठोकर मार दी। जिससे हिमांशु के सिर, हाथ पैर व ड्राइवर कामरान के सिर, पैर, चेहरा, हाथ में चोटें आई थी।
वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज
दोनों घायलों को परिजन के कहने पर अपोलो अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया है। जहां शुक्रवार देर रात घायल हिमांशु मिश्रा के मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल ड्राइवर कामरान को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर से रायपुर रेफर किया गया है। शुक्रवार को नांदघाट पुलिस ने मृतक पिता प्रफुल्ल मिश्रा के रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज किया है।
Published on:
1 Aug 2021, 1:43 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.