27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पांच महीने में ही बदहाल हो गई आधा करोड़ की बिल्डिंग

ग्राम जिया में 49 लाख रुपए से निर्मित हाईस्कूल भवन में पड़ गई दरारें, उखडऩे लगा फ्लोरिंग, स्कूल में फर्नीचर और सफाई का अभाव

2 min read
Google source verification
Chhattisgarh Public Opinion

बेमेतरा . ग्राम जिया में पंाच महीने पहले बने भवन में दरारें नजर आने लगी है। स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों व पालकों ने चिंता जाहिर की है। आधे करोड़ रुपए की लागत से बने भवन का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा ठेके पर कराया गया है। जिसमें अब खामियां नजर आने लगा है। ग्रामीणों का दावा है कि कम लागत से निर्माण किए जाने के कारण तय नक्शे से कम में स्कूल का निर्माण किया गया। जिसे छिपाने के लिए अधिकारी ने कमरों की संख्या की जानकारी मांगने पर जानकारी तक नहीं देते। ग्राम जिया में शासकीय हाई स्कूल भवन का औचक निरीक्षण ग्रामीणों की सूचना पर जिला पंचायत अध्यक्ष कविता साहू ने किया। साथ में सांसद प्रतिनिधि उज्जवल सिंह वर्मा, सरपंच रामकुमार वर्मा, ग्राम पटेल केजूराम उपस्थित थे।
निर्माण के दौरान सरपंच ने की थी आपत्ति
सरपंच वर्मा ने बताया कि जिया के शासकीय हाईस्कूल भवन राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत निर्माण किया गया है। इस भवन निर्माण के लिए शासन द्वारा कुल 49 लाख की राशि स्वीकृत किया गया था। भवन निर्माण के बाद 8 जुलाई 2017 को लोकार्पण किया गया। लोकार्पण होने के लगभग पांच माह बाद ही भवन में दरारें आ गई है। छत में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं और दरारें पड़ गई है। भवन की पहली मंजिल में ढलाई सही नहीं होने के कारण बरसात का पानी कमरे के अंदर रिस रहा है। जिससे कक्षा लगाने में असुविधा होती है।

सरपंच ने मुलभूत की राशि से कराया समतलीकरण
सरपंच ने कहा कि भवन निर्माण के बाद भवन में बहुत कमियां होने के कारण हैंडओवर कराना नहीं चाहता था, लेकिन शिक्षकों के बार-बार आग्रह करने एवं बच्चों को पढ़ाई-लिखाई में हो रही परेशानियां को देखते हुए ग्राम पंचायत के मूलभूत की राशि से मुरूम डलवा कर जेसीबी से समतलीकरण करवाया गया। साहू ने स्कूल भवन में मिली कमियों पर असंतोष जाहिर करते हुए निर्माण एजेंसी के ठेकेदार देशलहरे से तत्काल फोन पर बात की तथा व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए निर्देशित किया। ठेकेदार ने बताया कि भवन में जो कमियां है उसकी मरम्मत तत्काल की जाएगी।
संस्कृत के टीचर नहीं हैं
शासकीय हाईस्कूल के प्राचार्य राजकुमार टंडन के अनुसार स्कूल में स्वीपर एवं पानी की समस्या है। बस्ती अंदर से 100 मीटर दूर से पानी लाना पड़ता है। पानी की कमी तथा स्वीपर नहीं होने के कारण सफाई नहीं होने से टॉयलेट में गंदगी फैली हुई है तथा गंदगी के कारण एक टायलेट का उपयोग नहीं हो रहा है। जिससे छात्र-छात्राओं को परेशानियां होती है। स्कूल में संस्कृत विषय के टीचर की कमी है। टेबल-कुर्सी की कमी होने के कारण विद्यार्थी नीचे जमीन पर बैठते हैं। स्कूल के बाहर बाउंड्रीवाल नहीं है।
दुरुस्त करें व्यवस्था
जिला पंचायत अध्यक्ष कविता साहू ने कहा कि संबंधित अधिकारी तत्काल शासकीय हाईस्कूल जिया में जाकर पानी, बिजली, टेबल-कुर्सी, शिक्षक की व्यवस्था जल्द से जल्द करें। इस मौके पर हाईस्कूल जिया के सहायक शिक्षक पंचायत शिक्षकों में ननकी पात्रे, संजु शर्मा सहित स्कूली बच्चे उपस्थित थे।