14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साधू के भेष में आया ठगी, महिला को खेत ले जाकर कर दिया ऐसा कांड, फरार

Bemetara Crime News : ग्राम पंचायत नवकेशा में सहसपुर निवासी बेदन साहू पति होरी लाल साहू 55 वर्ष नवकेशा में स्थित सब्जी खेती बाड़ी का कार्य कर रही थी।
less than 1 minute read
Google source verification
साधू के भेष में आया ठगी, महिला को खेत ले जाकर कर दिया ऐसा कांड, फरार

साधू के भेष में आया ठगी, महिला को खेत ले जाकर कर दिया ऐसा कांड, फरार

Bemetara Crime News : ग्राम पंचायत नवकेशा में सहसपुर निवासी बेदन साहू पति होरी लाल साहू 55 वर्ष नवकेशा में स्थित सब्जी खेती बाड़ी का कार्य कर रही थी। इसी बीच दोपहर को एक अज्ञात व्यक्ति ने खेत में आकर अपने आप को महाराज बताते हुए उक्त महिला का पीठ थपथपाया और कान में पहने सोने को दोगुना करने का झांसा दिया। झांसे में आई महिला को अपनी गाड़ी में बैठाकर नगर पंचायत कार्यालय देवकर पहुंचा और आ रहा हूं बोलकर निकल गया। झांसे में आई महिला को अपने ठगे जानें का एहसास होते ही उक्त महिला ने अपने परिवार जनों को सूचित कर पुलिस चौकी देवकर में सूचना दी।

यह भी पढ़े : यहां 100 से ज्यादा युवा कांग्रेस में हुए शामिल, विधायक विक्रम मंडावी ने दिलाई सदस्यता

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। नगर पंचायत में लगे कैमरे में उक्त व्यक्ति का फुटेज आया पर स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा है जिसके चलते पुलिस के हाथ खाली रह गए।

यह भी पढ़े :नक्सलियों ने ली कोटवार की जान, शव के साथ पोस्टर फेंककर बताई वजह, देखें VIDEO

घटना की जानकारी मिलते ही छानबीन शुरू कर तलाश की जा रही है। एफ आई आर दर्ज कर आरोपी को जल्द पकड़ा जाएगा।

- तुलसी राम कोसीमा, चौकी प्रभारी, देवकर

बड़ी खबरें

View All

बेमेतरा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग