बेेेमेतरा. बेरला मार्ग पर बेमेतरा से 17 किलोमीटर दूर ग्राम देवरी व पीपरोलडीेह के मघ्य मंगलवार को अपरान्ह तीन बजे ट्रक व बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई व एक युवक घायल हो गया। हादसे से गुस्साए सैकड़ों लोग घटनास्थल पर घंटों डटे रहे। उन्हें मनाने में राजस्व व पुलिस विभाग के आला अफसरों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 304, अ के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।