जिला अस्पताल में 29 अगस्त से लेकर अब तक 4 लोग डेंगू के लक्षण को देखकर पहुंचे हैं, जिनमें से दो मरीजों को डेंगू होने की पुष्टि सीरम जांच से हो चुकी है। इसके अलावा ग्राम सोनपुरी के 28 वर्षीय युवक व ग्राम बाबा मोहतरा की 30 वर्षीय महिला के ब्लड के रेपिड जांच भी पॉजीटिव आया है, जिसे सेंपल जांच के लिए मेकाहारा, रायपुर भेजा गया है। जिले के मरीजों का जिले के बाहर भी इलाज चल रहा है, जिसमें नवागढ़ निवासी 23 वर्र्षीय युवक का उपचार भाटापारा के निजी हास्पिटल में तो ग्राम बोरिया निवासी 30 वर्षीय महिला को रायपुर के एमएमआई अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।