बताना होगा कि नगर पालिका द्वारा शहर में 19 सामुदायिक शौचालय लोगों के उपयोग के लिए बनाए गए हैं, जिसमें से पिकरी, किसान भवन, मोहभट्ठा, सिंघौरी, नयापारा व रायपुर रोड में बनाए गए सावर्जनिक शौचालयों में ताला जड़ दिया गया है। लोगों की उदासीनता को कारण बताकर ताला जड़े जाने के कारण शैाचालय बेकार सबित होने लगे है। ताला बंदी होने के कारण आसपास के जिन लोगों के घरों में शौचालय नहीं हैं, उन्हें खुल में जाना पड़ रहा है। नागरिक योगेन्द्र वर्मा ने बताया कि वार्डों में यूजर कम होने के बाद भी पालिका द्वारा तालाबंदी नहीं की जानी थी, अब तो लोग चाह कर भी उपयेाग नहीं कर पा रहे हैं।