
किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रमेश गायकवाड़ ने बताया कि फसल भावंतरण का लाभ किसानों को नहीं मिल रहा है।
बैतूल. कृषि मंडी बडोरा में सीएम के पोस्टर पर कालिख पोतने के मामले में किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमेश गायकवाड़ के बाद अब कांग्रेस जिलाध्यक्ष, पूर्व नपाध्यक्ष सहित 30 लोगों पर बैतूलबाजार थाने में शनिवार शाम एफआईआर दर्ज की गई है। बैतूलबाजार पुलिस के मुताबिक किसान कांग्रेस अध्यक्ष रमेश गायकवाड़, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा, पूर्व नपाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र देशमुख,मोनू ठाकुर, रामशंकर साबले, देवराव मगरदे सहित 25 से 30 लोगों पर धारा 341,147 और 500 के तहत केस दर्ज किया है। किसान नेता गायकवाड़ पर शुक्रवार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई थी। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार दोपहर १२ बजे के लगभग कांग्रेसियों ने कृषि मंडी बडोरा में किसानों की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया था। मंडी का गेट बंद कर सीएम के पोस्टर पर कालिख पोत दी गई थी। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
एक घंटे किया था प्रदर्शन
कृषि मंडी बडोरा में शुक्रवार सुबह किसानों को फसल का उचित दाम दिलाने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने सीएम के पोस्टर पर कालिख पोत दी। कालिख पोतने पर वाले किसान कांग्रेस नेता पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। कांग्रेसियों ने मंडी का मेन गेट बंद कर भी प्रदर्शन किया। विवाद की स्थिति को देखते हुए मंडी में पुलिस बल बुलाना पड़ा। कांग्रेसियों ने लगभग एक घंटे प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इसके बाद मंडी सचिव एसके भालेकर को कांग्रेसियों ने राज्यपाल के नाम किसानों की समस्या को लेकर ज्ञापन दिया।
किसानों ने नहीं मिल रहा लाभ
किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रमेश गायकवाड़ ने बताया कि फसल भावंतरण का लाभ किसानों को नहीं मिल रहा है। इसका लाभ व्यापारियों को मिल रहा है। फल, सब्जी, दूध पर क्रय-विक्रय का अंतर कम किया जाए और भावांतरण का लाभ दिया जाए। किसानों को गन्ने का बोनस प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद से अब तक नहीं मिला है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि फसल बीमा खेत को इकाई मानकर इसका लाभ दिया जाए। डॉ.राजेन्द्र देशमुख ने रबी, खरीफ, के दाम दुोगना कर समानता लाने की बात कही।
Published on:
10 Jun 2018 02:10 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
