28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Betul / एक व दो जनवरी को हो सकती है बारिश, ठंड इतनी कि न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री पर पहुंचा

एक व दो जनवरी को हो सकती है बारिश, ठंड इतनी कि न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री पर पहुंचा

घास पर जम गई ओस की बूंदे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैतूल

•

image

yashwant janoriya

•

Updated: 30 Dec 2019, 11:14 PM IST

घास पर जम गई ओस की बूंदे

घास पर जम गई ओस की बूंदे

बैतूल. मौसम खुलने के बाद शहरवासियों को दिन में शीत लहर से थोड़ी राहत तो मिली है लेकिन कड़ाके की ठंड के चलते जनजीवन अभी तक सामान्य नहीं हो सका है। रविवार को दूसरे दिन भी न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक आगामी एक एवं दो जनवरी को बारिश होने की संभावना है जिससे दिन में तापमान गिर सकता है। तीन, चार एवं पांच जनवरी को पुन: ठंड का असर बढ़ेगा। इधर कड़ाके की ठंड के चलते सुबह के वक्त घास पर ओस की बूंदे बर्फ की चादर की तरह जमने लगी है। पानी भी बर्फीला हो गया है। पीने के लिए भी लोगों को पानी गर्म करना पड़ रहा है। तापमान में गिरावट के कारण फसलों पर पाला पडऩे की आशंका बढ़ गई है। इसलिए कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों से हल्की सिंचाई एवं धुआं करने की सलाह दी है। वैसे अभी तक पाले की वजह से फसलों को नुकसान पहुंचने की खबर सामने नहीं आई है। कुछ जगहों पर सब्जी-भाजी की फसल को पाले से नुकसान पहुंचा है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. विजय पराडकर ने बताया कि एक-दो जनवरी को बारिश होने की संभावना है। जिससे रात में तापमान थोड़ा बढ़ेगा लेकिन दिन में तापमान में गिरावट आ सकती है। बताया जाता है कि तीन, चार एवं पांच जनवरी को ठंड पुन: बढ़ेगी और रात के तापमान में गिरावट आएगी।
एक व दो जनवरी को हो सकती है बारिश
ठंड का असर इतना ज्यादा है कि शाम होते ही लोग घरों में कैद हो जाते हैं। खासकर बुजुर्ग, महिलाएं एवं बच्चे बाहर नजर ही नहीं आते हैं। घरों में कमरों के अंदर भी तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है। जिसके चलते लोगों को रूम हीटर का सहारा लेना पड़ रहा है। राहत की बात यह है कि मौसम अभी सामान्य है अन्यथा बारिश एवं कोहरे की वजह से हालात और बिगड़ सकते हैं।
तापमान लुढ़का, बढ़ी ठिठुरन
ठिठुरा देने वाली ठंडपड़ते ही नगरपालिका ने अलाव के स्थान बढ़ा दिए हैं। रविवार को अलाव की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। रविवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। वहीं शनिवार को न्यूनतम तापमान 6 .2 डिग्री पर आ पहुंचा। अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री रहा। ठंड बढ़ते ही लोगों ने अलाव का सहारा लेना शुरू कर दिया है। कड़ाके की ठंडपड़ते ही नगरपालिका ने अलाव जलाए।