
कोरोना महादेव मंदिर की कृपा से कोरोना मुक्त है यह शहर, थानेदार ने बनवाया है यह मंदिर
बैतूल/चिचोली। कोरोना महामारी से पूरा विश्व लड़ रहा है। इस महामारी से लाखों की संख्या में मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना का डर हर आदमी के जेहन में बैठा हुआ है। दवाई कारगर नहीं हो रही, लोग दुआ के भरोसे हैं। मध्य प्रदेश में कोरोना महादेव मंदिर (Corona Mahadev mandir) इन दिनों आस्था का केंद्र बना हुआ है। थाना परिसर में बने इस मंदिर की वैसे तो स्थापना दशकों पूर्व की गई थी लेकिन एक रिटायर्ड थाना प्रभारी ने कोरोना काल में महादेव मंदिर का जीर्णाेद्धार कराकर कोरोना महादेव मंदिर(Corona Mahadev Temple in chichauli thana) नाम दिया। मान्यता है कि कोरोना महादेव की वजह से पूरे क्षेत्र में एक भी कोरोना मरीज नहीं मिला। कोरोना महादेव सबकी रक्षा कर रहे हैं।
रिटायर्ड थाना प्रभारी ने कराया है कोरोना महादेव मंदिर का जीर्णाेद्धार
चिचोली थाने (Chichauli thana) से थाना प्रभारी आरडी शर्मा हाल ही में रिटायर्ड हुए हैं। रिटायरमेंट के पहले ही उन्होंने थाना परिसर में एक पुराने शिव मंदिर का जीर्णोंद्धार कराया। यहां इस मंदिर में भगवान शिव की प्रतिमा भी स्थापित कराई गई है। लोग इसे कोरोना महादेव मंदिर से अब जान रहे हैं। रिटायर्ड थाना प्रभारी आरडी शर्मा बताते हैं कि थाना परिसर का शिव मंदिर करीब सौ साल पुराना है। समय के साथ रखरखाव के अभाव में यह मंदिर काफी जीर्णशीर्ण अवस्था में पहुंच चुका था। रिटायर्ड इंस्पेक्टर शर्मा बताते हैं कि मंदिर का जीर्णाेद्धार कराने के बाद होशंगाबाद से भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित कराई गई। भगवान भोलेनाथ की कृपा से अभी तक इस क्षेत्र में एक भी कोरोना पाॅजिटिव मरीज नहीं मिला है। सभी लोगों पर कोरोना महादेव की कृपादृष्टि बनी हुई है। लॉकडाउन के चलते दो ही पंडितों से इसकी स्थापना करवाई गई।
कोरोना महादेव की कृपा से कोरोना संक्रमण मुक्त है क्षेत्र
रिटायर्ड थाना प्रभारी आरडी शर्मा बताते हैं कि भगवान से प्रार्थना की गई कि समूचे नगर को कोरोना संक्रमण से मुक्त रखा जाए। भोलेनाथ ने नगरवासियों की विनती सुन भी ली। पूरे 2 माह से ज्यादा वक्त बीत चुका है लेकिन चिचोली नगर में एक भी व्यक्ति को कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी छू भी नहीं पाई है।
शर्मा ने बताया कि भगवान भोलेनाथ ही इस महामारी से दुनिया को निजात दिलाएंगे। चिचोली क्षेत्र में कोरोना का मरीज नहीं मिलने से अब लोगों की इस मंदिर के प्रति आस्था बढ़ रही है। लोग यहां मंदिर में दर्शन करने भी पहुंच रहे हैं।
Read this also: शहर में रात 12 बजे से टोटल लाॅकडाउन, डीएम ने देर रात दिया आदेश
Updated on:
3 Jun 2020, 2:51 PM IST
Published on:
3 Jun 2020, 2:51 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.