
दो बाइकों के बीच आमने सामने की जोरदार भिड़ंत, 2 लोगों की मौत, 1 गंभीर
मध्य प्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आलम ये हैं कि, यहां रोजाना सड़क हादसों में दर्जनों लोग अपनी जान गवा रहे हैं। ताजा सड़क हादसा सूबे के बैतूल जिले में देखने को मिला। कविवार को दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर में दोनों बाइक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अ्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को आनन-फानन ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दोनों शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया।
आपको बता दें कि, ये सड़क हादसा जिले के भैंसदेही कुकुरु खामला रोड पर हुआ है, जहां दो बाइकों के बीच आमने - सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि, दोनों बाइक तेज गति से आ रही थी। साथ ही, दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट तक नहीं पहना था। वहीं, दुर्घटना का शिकार युवकों में से किसी एक ने भी हेलमेट नहीं पहना था। यानी इस हादसे की वजह रफ्तार के साथ साथ लापरवाही को माना जा रहा है। हालांकि, हादसे के बाद दोनों बाइक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों ने तुरंत घटना की जानकारी भैंसदेही पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जबकि दोनों शवों का पंचनामा बनाकर भैंसदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर घायल व्यक्ति की हालत भी काफी नाजुक बनी हुई है।
बाइकों की हालत देख लगा सकते हैं हादसे की भयावहता का अंदाजा
सड़क हादसे में जान गवाने वालों की पहचान कर ली गई है। मृतकों की पहचान रामविलास और पिंटू उर्फ भूपेंद्र के रूप में हुई है। भिड़ंत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि, टकराने के कारण दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। फिलहाल, भैंसदेही पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है। वहीं, पुलिस ने पीएम के बाद दोनों शवों को उनके परिजन को सौंप दिया है। वहीं मृतकों के परिवारों में मातस पसरा हुआ है।
Published on:
12 Feb 2023 07:00 pm
बड़ी खबरें
View Allबेतुल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
