5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौत के 10 साल बाद महिला को इनकम टैक्स ने भेजा साढ़े 7 करोड़ का नोटिस

जिस महीला की 10 साल पहले मौत हो चुकी है, उस महीला के नाम पर इनकम टैक्स विभाग ने साढ़े 7 करोड़ का नोटिस भेजा है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैतूल

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 30 Jul 2023, 4:34 PM IST

मौत के 10 साल बाद महिला को इनकम टैक्स ने भेजा साढ़े 7 करोड़ का नोटिस

मौत के 10 साल बाद महिला को इनकम टैक्स ने भेजा साढ़े 7 करोड़ का नोटिस

इनकम टैक्स विभाग द्वारा भेजे जा रहे नोटिस को देखकर लोगों के होश उड़ रहे हैं, क्योंकि ये नोटिस करोड़ों रुपए में आ रहे हैं जिसमें हैरान करने वाली बात यह है कि ये नोटिस उन लोगों को मिल रहे हैं, जो मजदूर किस्म में लोग हैं और उनकी महीने की इंकम ही महज 5 से 7 हजार रुपए है, ऐसे में एक नोटिस ऐसा भी आ गया है, जिसमें महिला की मौत 10 साल पहले ही हो गई है ।

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में विनोबा वार्ड निवासी पांच हजार रुपए महीना कमाने वाले मजदूर नितिन कुमार जैन को सवा करोड़ का इनकम टैक्स का नोटिस मिलने के बाद एक अन्य मामला सामने आया है। विभाग ने शहर की ही बडोरा शशांक नगर निवासी एक मृत महिला को 7 करोड़ 55 लाख 69 हजार 30 रुपए का नोटिस दिया है। इसमें भी फर्जी खाता खोलकर धोखाधड़ी की आशंका है। उल्लेखनीय है इनकम टैक्स विभाग के माध्यम से जिले में 44 लोगों को टैक्स वसूली को लेकर नोटिस जारी किए हैं, जिसमें एक से दस करोड़ तक जमा करने का हवाला दिया है।

शशांक नगर निवासी उषा सोनी की मौत 16 नवंबर 2013 को हो चुकी है। उषा सोनी शिक्षिका थीं। उनके पति त्रिलोक चंद सोनी वन विभाग से रिटायर्ड हैं। पत्नी की मौत के बाद इतनी बड़ी राशि का नोटिस मिलने से परिवार सदमे में है और यहां-वहां भटक रहा है। आयकर अधिकारी ने पति को विभाग के भोपाल स्थित कार्यालय में अपील करने की सलाह दी है। वहीं धोखाधड़ी की आंशका में पुलिस में शिकायत करने के लिए कहा है। जानकारी के अनुसार पंजाब की एक कपंनी नेचुरल कॉस्टिंग ने वर्ष 2014-15 में पाथाखेड़ा सारनी से चार से पांच करोड़ रुपए स्क्रेप खरीदा था। इसका लेन-देन खाते में किया था। इसके टैक्स की राशि जमा नहीं की गई। विभाग के माध्यम से पहले ई-मेल के माध्यम से सूचना भेजी गई थी। इस पर जवाब नहीं मिलने से फिर घर पर नोटिस भेजा है।

वहीं आयकर विभाग के जानकार लोगों की मानें तो जिस समय का लेन-देन और इनकम टैक्स की चोरी बताई जा रही है, इससे आशंका है कि यह नोटबंदी के समय ब्लैक मनी को व्हाइट करने के लिए किया है। नितिन के खाते में लगभग डेढ़ से दो करोड़ रुपए का लेन-देन हुआ है। संबंधित को पूर्व में भी नोटिस जारी किए गए होंगे। संबंधित ने इस संबंध में जवाब नहीं देने के चलते टैक्स पर पेनॉल्टी और ब्याज लगकर इतनी राशि हो गई होगी। पीड़ित अपील के माध्यम अपना पक्ष रख सकते हैं। खाते की जांच होने पर पूरा मामला सामने आ जाएगा कि किसने लेन-देना किया है। पेन कार्ड और खाता नंबर का उपयोग कर धोखाधड़ी की आशंका है।

नोटबंदी में फर्जीवाड़े की आशंका
एक मृत महिला के नाम से भी लगभग आठ से दस करोड़ रुपए इनकम टैक्स जमा करने का नोटिस जारी हुआ है। परिजनों ने इस संबंध में सूचना दी है। भोपाल स्थित कार्यालय में अपील करने के लिए कहा है।

-देवेंद्र गर्ग, आयकर अधिकारी बैतूल

आयकर विभाग के माध्यम से कुछ लोगों को नोटिस जारी हुए हैं। वे अपने साथ धोखाधड़ी की आशंका जता रहे हैं। इस संबंध में आयकर विभाग को पत्र लिखा है। वहां से जानकारी मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगा।

-सिद्धार्थ चौधरी, पुलिस अधीक्षक, बैतूल