26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिश्ते हुए शर्मसार, सगा मामा भांजी के साथ करता रहा बलात्कार

भांजी को बेचने का कर रहा था प्रयास
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैतूल

•

image

poonam soni

•

Updated: 25 May 2020, 2:15 PM IST

रिश्ते हुए शर्मसार, सगा मामा भांजी के साथ करता रहा बलात्कार

रिश्ते हुए शर्मसार, सगा मामा भांजी के साथ करता रहा बलात्कार

बैतूल. रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां मामा अपनी सगी भांजी के साथ गलत काम करता रहा। घटना जिले के शाहपुर थाने की है जहां थाने में पदस्थ आरक्षक ने अपनी ही सगी भांजी को बंधक बनाकर उसके साथ तीन दिन तक बलात्कार किया। पुलिस लाइन स्थित अपने शासकीय आवास में ही घटना को अंजाम दिया। आरक्षक द्वारा भांजी को बेचने का भी प्रयास किया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को रविवार जेल भेज दिया है। मामले की रिपोर्ट रायसेन के उदयपुरा थाने में दर्ज कराई गई है। घटना बैतूल की होने मामला गंज थाने को सौंपा है।


भांजी ने दर्ज कराई दुष्कर्म की रिपोर्ट
पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र रायसेन के पास गांव की एक 18 वर्षीय लड़की ने सगे मामा के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी मामा बैतूल जिले के शाहपुर थाने में पुलिस आरक्षक है। रिपोर्ट में बताया कि 11 मार्च 2020 को आरक्षक अपनी भांजी को पढ़ाने के नाम से उसके घर उदयपुरा तहसील के एक गांव से बैतूल लाया था। लड़की की मामी बरेली में रहती है। कुछ दिन साथ रहने के बाद मामी बरेली चली गई।


मामा को फोन पर बात करते सुना भांजी ने
15 मई को लड़की ने अपने मामा को किसी से मोबाइल पर उसे बेचने की बात करते हुए सुना, सुनकर घबराई लड़की ने भागने का प्रयास किया तो मामा ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान लड़की के हाथ में चोट भी लगी। आरक्षक पुलिस लाइन सरकारी आवास में उसी दिन से 3 दिन तक बंधक बनाकर भांजी से बलात्कार करते रहा। पीडि़ता ने किसी तरह मोबाइल मिलते ही अपनी दूसरी मामी को यह बात बताई, तब मंझले मामा और मामी पीडि़ता को बैतूल से 18 मई को घर लेकर आए। इसके बाद पीडि़त लड़की ने अपने मामा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। उदयपुरा थाने में 0 पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी आरक्षक को गंज थाना पुलिस द्वारा शनिवार रात में उदयपुरा गंज थाने लाया गया। पुलिस ने रविवार उसका मेडिकल कराया। न्यायालय में पेश किया था,जहां से जेल भेज दिया है।

आरोपी को जेल भेज दिया
आरोपी आरक्षक ने अपनी भांजी के साथ बलात्कार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया था। उसे जेल भेज दिया है।
संतोष कुमार पटेल, डीएसपी गंज थाना बैतूल