26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सात माह पहले किया था प्रेम विवाह, विवाद हुआ तो कुएं में कूद कर दे दी जान

बोथिया ब्राह्मणवाड़ा में नवविवाहित जोड़े ने की आत्महत्या
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैतूल

•

image

poonam soni

•

Updated: 27 May 2020, 2:18 PM IST

सात माह पहले किया था प्रेम विवाह, विवाद हुआ तो कुएं में कूद कर दे दी जान

सात माह पहले किया था प्रेम विवाह, विवाद हुआ तो कुएं में कूद कर दे दी जान

मुलताई. साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बोथिया ब्राह्मणवाड़ा में एक नवविवाहित प्रेमी जोड़े ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि सात महीने पहले ही दोनों ने प्रेमविवाह किया था, लेकिन युवक को शराब पीने की आदत थी और वह आए दिन विवाद करता था। सोमवार को विवाद होने पर पहले युवती ने कुएं में छलांग लगाई और उसे बचाने कूदे युवक की भी पानी में डूबने से मौत हो गई। मंगलवार को दोनों के शव बाहर निकाल लिए गए और पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिए गए। साईंखेड़ा थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे ने बताया कि बोथिया ब्राह्मणवाड़ा निवासी वाहन चालक अशोक पिता सोनाजी धुर्वे 25 साल ने ग्राम अंबाडा निवासी निकिता 19 साल के साथ सात माह पूर्व प्रेमविवाह किया था।

यह हुई थी घटना
सोमवार की दोपहर में अशोक शराब पीकर आया। जिसके बाद अशोक और निकिता के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान खेत में बने मकान में से निकिता गुस्से में आकर कुएं के पास दौड़ कर पहुंची और उसमें कूद गई। निकिता के पीछे अशोक भाग कर आया, लेकिन तब तक निकिता कुएं में कूद चुकी थी। निकिता को बचाने के लिए अशोक ने भी कुएं में छलांग लगा दी। जिससे दोनों की कुएं में डूबने से मौत हो गई। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद को खेत में काम कर रही अशोक के भाई की पत्नी ने देखा था, लेकिन उसे दोनों के कुएं में कूदने की जानकारी नहीं थी, उसने पड़ोसियों को दोनों के बीच हुए विवाद के बाद खेत से नदारद होने की जानकारी भी दी।


खेत में की खोजबीन
पड़ोसियों ने खेत में पहुंचकर खोजबीन की तो पति-पत्नी के शव खेत के कुएं में तैरते दिखे। थाना प्रभारी हिंगवे ने बताया अशोक के शराब पीने की आदत को लेकर आए दिन विवाद होता था। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मंगलवार को पति-पत्नी के शवों का पीएम करा कर शव परिजनों को सुपुर्द किए।