सतपुड़ा ताप विद्युत गृह के पॉवर हाउस क्रमांक चार के11 नंबर इकाई के इलेक्ट्रिकल पैनल में रविवार सुबह ओवर फ्लैश होने से एक कर्मचारी झुलस गया। कर्मचारी को पावर जनरेटिंग कंपनी के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रैफर कर दिया गया। इससे दो महीने पहले भी प्लांट में ओवर फ्लैश की घटना हुई थी, जिसमें तीन कर्मचारी झुलस गए थे और एक की मौत हो गई थी।