30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

12 दिसंबर से पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा

12 दिसंबर से होगी 7 दिवसीय शिवमहापुराण कथा
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैतूल

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 14 Nov 2022, 9:12 AM IST

12 दिसंबर से पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा

12 दिसंबर से पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा

बैतूल. सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा की श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन 12 दिसंबर से होने जा रहा है, 18 दिसंबर तक चलने वाली इस कथा की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है, क्योंकि निश्चित ही यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे, हाल ही रायपुर छत्तीसगढ़ में हुई शिव महापुराण कथा में श्रद्धालुओं का ऐसा सैलाब उमड़ पड़ा था, कि खुद पंडित प्रदीप मिश्रा को वीडियो जारी कर श्रद्धालुओं से कहना पड़ा कि अब आप अपने घर पर बैठकर ही कथा सुनें, क्योंकि यहां बैठने तक की जगह नहीं बची है।

जानकारी के अनुसार दिसंबर माह में मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है, सात दिवसीय इस संगीत श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भव्य शोभायात्रा के साथ होगा, कथा श्रवण करने के लिए देशभर से आनेवाले श्रद्धालु अभी से बैतूल में ठहरने की व्यवस्था करने में जुट गए हैं। ताकि ऐन वक्त में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

ध्वजा स्थापना और कथा स्थल का भूमि पूजन आज
पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा 12 दिसंबर से 18 दिसंबर तक बैतूल में आयोजित होगी, कथा स्थल का भूमि पूजन और ध्वजा स्थापना आज 14 नवंबर को किया जाएगा। सीहोर वाले कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा की कथा का आयोजन मां ताप्ती शिवपुराण समिति बैतूल के तत्वावधान में होने जा रहा है। इस संबंध में समिति के संयोजक राजा ठाकुर ने बताया कि किलेदार परिवार और बाथरे परिवार के संयुक्त तत्वावधान में बालाजीपुरम रोड पर ब्रह्माकुमारी आश्रम के पास किलेदार गार्डन में यह कथा होगी। कथा स्थल का भूमिपूजन 14 नवंबर को सुबह 10.30 बजे होगा। साथ ही धर्म ध्वज की स्थापना होगी। सात दिनों की कथा में लाखों शिवभक्त आएंगे। शिवभक्तों के लिए आवास, भोजन, पानी, सफाई, आवागमन, पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।