26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुएं में मिली लाश को परिजनों ने बताया बेटी, शाम को लापता युवती ने वीडियो भेजकर कहा वह जिंदा है

- थाना परिसर में आरोपी युवक को गिरफ्तार करने को लेकर परिजनों एवं समाज के लोगों ने किया हंगामा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैतूल

•

image

Rakesh Kumar Malviya

•

Updated: 10 Aug 2023, 10:50 PM IST

कुएं में मिली लाश को परिजनों ने बताया बेटी, शाम को लापता युवती ने वीडियो भेजकर कहा वह जिंदा है

हरदा. शहर थाना परिसर में घटना को लेकर प्रदर्शन करते परिजन एवं समाज के सदस्य। ,हरदा. शहर थाना परिसर में घटना को लेकर प्रदर्शन करते परिजन एवं समाज के सदस्य। ,हरदा. शहर थाना परिसर में घटना को लेकर प्रदर्शन करते परिजन एवं समाज के सदस्य।

हरदा. शहर के एक वार्ड में रहने वाली एक 19 वर्ष की युवती गत 30 जुलाई को बगैर बताए कहीं चली गई थी। इस संबंध में परिजनों ने सिटी थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था। लेकिन बुधवार को सिराली थाने के महेंद्रगांव में एक कुएं से अज्ञात युवती का पांच दिन पुराना शव मिलने पर परिजनों ने उसे बेटी का बताते हुए सिटी थाना परिसर में हंगामा किया। वहीं समाज के लोगों ने कार्रवाई नहीं होने पर शहर के आंबेडकर चौराहे पर चक्काजाम करने की चेतावनी दी थी।
सुबह कमरे से गायब मिली युवती
जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड 21 संजय वार्ड में रहने वाली एक युवती 29 जुलाई की रात को अपने घर के कमरे में सो रही थी। लेकिन अगले दिन 30 जुलाई की सुबह उसका भाई काम से घर लौटा तो वह कमरे में नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने अपने रिश्तेदारों के यहां उसके आने के बारे में पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी यहां आने से इनकार किया। इसके बाद उन्होंने थाने जाकर बेटी की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया।
इंस्ट्राग्राम से पता चला युवक के बारे में
परिजनों ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बेटी के मोबाइल पर फोन लगाया तो वह बंद मिला। परिजनों के मोबाइल चेक किए तो उससे 11819 रुपए स्वयं के खाते पर पैसे ट्रांसफर करने की जानकारी मिली। इसके अलावा सोशल मीडिया इंस्ट्राग्राम से उन्हें युवती की देवेंद्र प्रजापति नामक युवक से पहचान संबंधी जानकारी मिली। जिस पर परिजनों ने पुलिस को युवक के नाम बताते हुए उसकी नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
इनका कहना है
महेंद्रगांव के कुएं में मिले अज्ञात युवती के शव को शहर से लापता हुई युवती के माता-पिता ने उनकी बेटी का होना बताया था। लेकिन वह जिंदा है। लापता लडक़ी का सोशल मीडिया पर वीडियो आया है, जिसमें उसने युवक के साथ शादी करना बताया। युवती ने जबलपुर हाइकोर्ट में सुरक्षा के लिए वकील के माध्यम से रीट दायर की है। लडक़ी बालिग है। जिसे जल्द ही दस्तयाब करेंगे।
अनिल राठौर, टीआई, थाना हरदा