30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bhadohi Double Murder: सगे भाई और भाभी को चापड़ से काट डाला, भतीजे पर भी झपटा

Bhadohi Double Murder: यूपी के भदोही में डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सगे भाई और भाभी की मांस काटने के चापड़ से काटकर हत्या कर दी। मासूम भतीजे पर भी हमलाकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भदोही

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 23 May 2021, 8:06 PM IST

bhadohi double murder

भदाेही डबल मर्डर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

भदोही.

Bhadohi Double Murder: यूपी के भदोही में पारिवारिक विवाद को लेकर सगे भाई-भाभी की धारदार चापड़ (मांस काटने का बड़ा छुरा) से काटकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने इस घटना में अपने मासूम भतीजे को भी नहीं बख्शा और उस पर भी चापड़ से हमला किया। मासूम भतीजे की गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना का आरोपी मौके से फरार है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


यह पूरा मामला भदोही कोतवाली क्षेत्र के जमुन्द मोहल्ले के कसाई टोला का है। जहां पर आरोपी नौशाद ने अपने ही सगे भाई जमील और भाभी रूबी और एक साल के भतीजे पर धारदार चापड़ से हमला कर दिया। उसने बड़ी बेरहमी से भाई और भाभी के साथ मासूम बच्चे पर चापड़ से हमला करते हुए उन्हें लहुलुहान कर दिया और सभी को मरा हुआ समझकर मौके से फरार हो गया। खून से लथपथ भाई भाभी और बच्चे तीनों दरवाजे के पास पड़े रहे। इसकी सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस सभी को अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने जमील और उनकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया, जबकि मासूम बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।


मौके पर पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह पहुंचे और उन्होंने पूरे मामले की जानकारी लेते हुए पड़ोसियों से घटना के संबंध में पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने बताया कि प्राथमिक तौर पर घटना का कारण पारिवारिक विवाद है लेकिन पुलिस इस मामले की अभी जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी अपनी मां के साथ फरार है जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।