1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिले में उचक्कों की दहशत, एक और राहगीर को बनाया शिकार

दो बड़े मामलों का पुलिस अभी तक नहीं कर सकी खुलासा

2 min read
Google source verification

भदोही

image

Sunil Yadav

Jun 16, 2018

जिले में उचक्कों की दहशत, एक और राहगीर को बनाया शिकार

जिले में उचक्कों की दहशत, एक और राहगीर को बनाया शिकार

भदोही. जिले में उचक्कों ने पुलिस के दावों की पोल खोल कर रख दिया। और लगातार कार के शीशों को तोड़कर कीमती सामान और रुपये उड़ाने की घटना में इजाफा होता जा रहा है। ताजा मामला गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के धनतुलसी मोड़ का है। जहां उचक्कों ने कार का शीशा तोड़कर उसमे रखा बैग उड़ा दिया।

बैग में 19 हजार कैश के साथ सोने चांदी के कीमती जेवरात और जरूरी कागजात थे। बताया जा रहा है थाना क्षेत्र के डेरवा निवासी अशोक यादव जो कि रायबरेली के 25 बटालियन मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात हैं। शनिवार दोपहर वे अपने बेटे की शादी के लिए रिश्तेदार के घर घमहापुर जा रहे थे। वह धनतुलसी मोड़ के पास अपनी कार खड़ी कर पास की दुकान पर जलपान करने चले गए। इस दौरान उचक्कों ने मौका पाकर कार का शीशा तोड़कर उसमें रखा बैग गायब कर दिया।

जलपान करने के बाद जब अशोक यादव लौटे तो कार का शीशा टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। हैरान परेशान जब उन्होंने कार के अंदर रखा बैग ढूढने की कोशिश किया तो वह बैग गायब मिला। उन्होंने बताया कि बैग में 19 हजार रुपये कैश, सोने चांदी के कीमती जेवरात और जरूरी कागजात रखे हुए थे।

उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी सुनील वर्मा ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। आपको बता दें कि भदोही जनपद में कार का शीशा तोड़कर उचक्कगिरी की घटनाओं की बाढ़ आ गयी है। पिछले छह माह में दो बड़ी घटनाएं हुई जिसमें एक कार से दस लाख और एक कार से 16 लाख रुपये की उचक्कगिरी हुई लेकिन अभी तक इस मामले का खुलासा नही हो सका है।

यह भी पढ़ें- काला दूल्हा देख भड़की दुल्हन, जयमाल के बाद तोड़ दी शादी

By- महेश जायसवाल