script

भाजपा के दलित विधायक का छलका दर्द, 2022 से पहले राजनीति से सन्यास लेने के दिये संकेत

locationभदोहीPublished: Aug 28, 2021 01:55:46 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

भदोही जिले की औराई विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं पूर्व मंत्री दीनानाथ भास्कर

BJP MLA Dinanath Bhaskar over political career
भदोही. भदोही जिले की औराई विधानसभा सीट से भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री दीनानाथ भास्कर ने पार्टी के अंदरूनी मामलों का दर्द सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने फेसबुक पर लिखा, हो सकता है कि वह राजनीति से बाहर हो जाएं। उनके इस बयान से जिले की सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। माना जा रहा है कि विधायक पार्टी के अंदरूनी राजनीति से नाखुश हैं जिसके कारण उन्होंने यह दर्द साझा किया है।
विधायक दीनानाथ भास्कर ने फेसबुक और ट्वीटर पर लिखा कि ‘काम करने के बावजूद उन्हें कुछ लोग जलील कर रहे हैं। कोई जिम्मेदार व्यक्ति सुनने के लिए तैयार नहीं है। आने वाले दिनों में राजनीति बाहर हो सकता हूं। बाहर से पार्टी सेवा करता रहूंगा।’ विधायक की इस पोस्ट के बाद तमाम लोग कमेंट कर उनका हौसला बढ़ाने में जुटे हैं तो कुछ लोग इसे विधायक का राजनीतिक स्टंट भी मान रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो