8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भदोही
राहुल गांधी को 16 दिसम्बर को शपथ लेने से क्यों मना कर रहे हैं भाजपा के ये राष्ट्रीय नेता
Play video

राहुल गांधी को 16 दिसम्बर को शपथ लेने से क्यों मना कर रहे हैं भाजपा के ये राष्ट्रीय नेता

भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने राहुल गांधी के शपथ ग्रहण को लेकर दिया बड़ा बयान।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भदोही

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 12 Dec 2017, 5:58 PM IST

भदोही. उत्तर प्रदेश के भदोही से सांसद व भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह मस्त राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी को 16 तारीख को शपथ नही लेनी चाहिए, क्योंकि उस दिन से खरवास शुरू हो रहा है। उन्होंने कहा की 15 तारीख को मिलकर उनसे मैं यह बोलूंगाl गुजरात चुनाव के प्रचार लौटे वीरेन्द्र सिंह मस्त ने राहुल गांधी को सलाह दी है की हिन्दू धर्म में खरवास में कोई शुभ कार्य नही करते ऐसे में उन्हें 16 तारीख को शपथ नही लेनी चाहिए। वीरेंद्र सिंह 15 तारीख को इस बाबत राहुल गांधी से मिलकर बात भी करेंगे की खरवास खत्म होने के बाद उन्हें शपथ लेनी चाहिएl इस मौके पर उन्होंने कहा की गुजरात की जनता को नरेंद्र मोदी पर भरोसा हैl देश में पहली सरकार है जो किसानो के लिए काम कर रही है। 2022 तक किसानों की तस्वीर बदली दिखेगी। पहली बार किसानो के लिए इतना बजट दिया गया है सरकार किसानों की आमदनी दोगुनी करने पर काम कर रही है क्योंकि हमारा देश कृषि प्रधान है जब किसान आगे बढेगा तभी देश भी आगे बढेगाl
by Mahesh Jaiswal